ETV Bharat / bharat

फरीदाबाद के होटल में भिवानी की शूटिंग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, सहेली के साथ गई थी, पार्टी के बाद हुई वारदात

हरियाणा के फरीदाबाद के होटल में भिवानी की रहने वाली महिला शूटर खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

Female shooting player raped in a Faridabad hotel of Haryana
फरीदाबाद के होटल में भिवानी की शूटिंग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 18, 2025 at 10:43 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के एक होटल में महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. भिवानी की रहने वाली महिला शूटर तिलपत शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फरीदाबाद आई थी. प्रतियोगिता के दौरान और उसके बाद हुई घटनाओं ने खेल जगत और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

सहेली के साथ आई थी फरीदाबाद : पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी. दोनों ने तिलपत शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शाम को वापसी की योजना बनाई जा रही थी. इसी दौरान महिला शूटर की सहेली ने अपने जानकार से संपर्क किया, ताकि उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ा जा सके.

जानकार के बुलावे पर पहुंचे आरोपी : बताया गया है कि सहेली के फोन करने के करीब आधे घंटे बाद फरीदाबाद निवासी गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा. इसके बाद चारों ने ये तय किया कि वे बुधवार की रात फरीदाबाद में ही रुकेंगे और अगले दिन यानी गुरूवार को भिवानी के लिए रवाना होंगे.

होटल में ठहरने का फैसला : योजना के अनुसार, बुधवार शाम को चारों ने सराय ख्वाजा इलाके स्थित एक होटल में दो कमरे लिए. इसके बाद एक कमरे में सभी ने साथ बैठकर पार्टी की. शुरुआत में माहौल सामान्य था और किसी को अनहोनी का अंदेशा नहीं था.

सहेली के बाहर जाते ही हुई वारदात : रात करीब नौ बजे महिला शूटर की सहेली अपने जानकार गौरव के साथ नीचे कुछ सामान लेने के लिए चली गई. उसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद सतेंद्र ने महिला शूटर के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार, वो इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध रह गई और तुरंत किसी तरह खुद को संभाला.

दोस्त को दी जानकारी : जब सहेली वापस लौटी तो पीड़िता दूसरे कमरे में चली गई. इसके बाद उसने अपने एक करीबी दोस्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. कुछ देर बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद किया और स्वयं बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने की कार्रवाई : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी सहेली समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात होटल के कमरे में हुई और इसमें भरोसे का दुरुपयोग किया गया.

कोर्ट में पेशी और आगे की कार्रवाई : पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि "तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में आज पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है."

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में रेप का फर्जी आरोप लगाने वाली युवती गिरफ्तार, चलती कार में दुष्कर्म की झूठी कहानी बनाई थी

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, होटल संचालकों को पुलिस की चेतावनी

ये भी पढ़ें - हनीट्रैप में फंसा पानीपत का सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर, 11 लाख रुपए की डिमांड, रेप केस का दिखाया डर