ETV Bharat / bharat

जींद खानौरी बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात का मिला न्योता

किसानों ने दिल्ली कूच मार्च को स्थगित कर दिया है. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात का न्योता मिला. 4 सितंबर को होगी बैठक.

Farmers Delhi March suspended
Farmers Delhi March suspended (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 19, 2026 at 2:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: खनौरी बॉर्डर पर चल रहा किसानों का आंदोलन स्थगित हो गया है. केंद्र सरकार ने किसानों को बैठक का न्योता दिया है. जिसके बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मोर्चा स्थगित करने का ऐलान किया. 4 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से किसानों की मुलाकात होगी.

जींद खानौरी बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित: किसान नेता अभिमन्यु कोहांड ने बताया "हमारे पास केंद्र सरकार का मैसेज आया है. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 4 सितंबर को मिलने के लिए बुलाया है. इसलिए अब हम धरना स्थगित कर रहे हैं. अगर 4 सितंबर की मीटिंग में बात नहीं बनी तो किसान फिर से दिल्ली कूच की तैयारी करेंगे."

जींद खानौरी बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित (ETV Bharat)

जींद एसपी ने किसानों का किया धन्यवाद: इस मामले पर जींद एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि "हमने किसानों की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मीटिंग फिक्स करवाई है. जिसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया है. किसानों ने बड़े सब्र के साथ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. जिसकी वजह से कानून व्यवस्था बनी रही. इसके लिए किसानों का धन्यवाद."

किसानों ने किया था दिल्ली कूच का ऐलान: बता दें कि दिल्ली कूच को लेकर 51 किसानों के जत्थे के साथ करीब 200 किसानों ने पैदल मार्च का ऐलान किया था. 29 अगस्त तक किसानों ने जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम बनाया था. किसानों के मार्च की कॉल के बाद से खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर जींद जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. किसान संगठनों के दिल्ली कूच को देखते हुए नरवाना नहर पुल से लेकर बॉर्डर क्षेत्र तक पुलिस की भारी तैनाती की गई. जिसे अब हटाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और CM के बीच बैठक सफल, सभी मांगों पर बनी सहमति, 25 अगस्त को होने वाला विरोध-प्रदर्शन रद्द

ये भी पढ़ें- किसानों का दिल्ली कूच: छावनी में तब्दील खनौरी बॉर्डर, पुलिस ने कंक्रीट के बैरिकेड्स लगाए, वाटर कैनन तैनात