ETV Bharat / bharat

Gen Z आंदोलन से लेकर चुनाव तक.. कैसे SSB करती है बिहार की हिफाजत, जानें

SSB IG निशित कुमार उज्ज्वल ने ईटीवी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की. पढ़ें

SSB IG Nishit Kumar Ujjwal
एसएसबी आईजी निशित कुमार उज्ज्वल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 13, 2026 at 7:48 PM IST

|

Updated : January 14, 2026 at 8:20 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: बृजम पांडे

पटना: घर बनने से ज्यादा जोर उसकी चाहरदीवारी को सुरक्षित करने की होती है. ऐसी ही जिम्मेदारी SSB की होती है. सीमा सुरक्षा बल पर ये जिम्मेदारी होती है कि भारत की सीमा सुरक्षित कैसे रहे. बिहार की सीमा भी नेपाल की सीमा से जुड़ती है. ऐसे में बॉर्डर पर क्या अवैध गतिविधियां हो रही है, उसपर SSB की निगाह रहती है. पिछले साल नेपाल में जेन-जी आंदोलन से लेकर बिहार विधानसभा में बॉर्डर पर क्या हलचल रही, इसपर SSB के IG निशित कुमार उज्ज्वल ने ईटीवी भारत से खास बात की. पेश है उसका अंश

सवाल: SSB की सीमा पर मुख्य भूमिका क्या है?

IG SSB: सशस्त्र सीमा बल भारत–नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात एक विशिष्ट केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है. SSB की भूमिका केवल सीमा की भौतिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमा पार अपराधों की रोकथाम, आंतरिक सुरक्षा की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा तथा सीमावर्ती नागरिकों के लिए नागरिक कल्याण, चिकित्सा और विकासात्मक सहायता और सीमावर्ती आबादी के साथ विश्वास-निर्माण में भी केंद्रीय भूमिका निभाता है.

SSB IG निशित कुमार उज्ज्वल से बातचीत (ETV Bharat)

सवाल: नेपाल-भारत मे रोटी-बेटी का संबंध है. चेकिंग कैसे होती है? SSB के सामने प्रमुख चुनौतियां क्या हैं?

IG SSB: SSB को वर्तमान समय में कई रणनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. खुली और लंबी सीमा भारत–नेपाल सीमा खुली होने के कारण तस्करी, अवैध आवागमन और अपराधियों की आवाजाही को रोकना अत्यंत चुनौतीपूर्ण है. संगठित अपराध नेटवर्क, नारकोटिक्स, मानव तस्करी, अवैध मुद्रा और हथियारों से जुड़े नेटवर्क अब बहु-राज्यीय और बहु-राष्ट्रीय स्वरूप ले चुके हैं. भौगोलिक और सामाजिक चुनौतियां, नदी क्षेत्र, जंगल, दियारा और सीमावर्ती गरीब आबादी के बीच कार्य करना SSB के लिए निरंतर चुनौती है.

सवाल: बिहार में SSB का कार्यक्षेत्र कितना महत्वपूर्ण है?

IG SSB: बिहार में SSB लगभग 631 किलोमीटर लंबी भारत–नेपाल सीमा की सुरक्षा करता है, जो तस्करी, अवैध आवागमन और सीमा-पार अपराधों की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है.

सवाल: पिछले साल बिहार में चुनाव था, बिहार में शराबबंदी है. 2025 में SSB सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही?

IG SSB: आपको पता होगा कि पिछले साल नेपाल में जेन-जी का आंदोलन हुआ था, उसका असर इस तरफ ना हो, इसको लेकर हम तत्पर रहे. वर्ष 2025 में SSB पटना ने भारत–नेपाल सीमा पर संगठित अपराध, नारकोटिक्स, मानव तस्करी और अवैध वित्तीय गतिविधियों के विरुद्ध निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया. चुनाव-कालीन सुरक्षा, नक्सल-विरोधी अभियानों और सीमा अपराध निरोध में बहु-स्तरीय सफलता प्राप्त हुई. शराबबन्दी को लेकर लगातार हमलोगों ने काम किया है. शराब जब्त भी हुई है.

SSB IG Nishit Kumar Ujjwal
एसएसबी आईजी निशित कुमार उज्ज्वल (ETV Bharat)

सवाल: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में SSB की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही?

IG SSB: 24 जिलों में 210 कंपनियों की रणनीतिक तैनाती कर संवेदनशील क्षेत्रों में स्थापित किया गया. नकदी, शराब, नारकोटिक्स और अवैध साधनों की बड़े पैमाने पर जब्ती से चुनावी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया.

SSB IG Nishit Kumar Ujjwal
ईटीवी भारत GFX (ETV Bharat)

सवाल: SSB के द्वारा नारकोटिक्स और मानव तस्करी पर क्या असर पड़ा?

IG SSB: वर्ष 2025 में 10,979 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए और 179 मानव तस्करी मामलों में 305 पीड़ितों को मुक्त कराया गया. इससे सीमा-पार आपराधिक नेटवर्क की परिचालन क्षमता गंभीर रूप से कमजोर हुई. हमलोग अपराधियों को सजा भी दिलाते हैं.

सवाल: ट्रायल पर भी आपलोग निगाह रखते हैं?

IG SSB: जी बिलकुल, जिन अपराधियों को हमलोग पकड़ते है, लोकल प्रशासन से मिलकर ट्रायल भी कराते है और अपराधियों को सजा दिलाते हैं.

SSB IG Nishit Kumar Ujjwal
ईटीवी भारत GFX (ETV Bharat)

सवाल: क्या SSB केवल सुरक्षा बल है, या नागरिक सहायता भी करता है?

IG SSB: SSB एक पीपुल सेंट्रिक बॉर्डर फोर्स है, विगत वर्ष 2025 में 41,956 नागरिकों को MCA कार्यक्रमों से लाभ मिला, हजारों को चिकित्सा सेवाएं दी गईं, रक्तदान शिविर और आपदा-प्रतिक्रिया के माध्यम से जन-जीवन की रक्षा की गई.

सवाल: बिहार सुखाड़ और बाढ़ दोनों होते हैं. इसमे SSB क्या भूमिका निभाती है?

IG SSB: SSB की RRT सीमावर्ती क्षेत्रों में आपदा, दुर्घटना और आपात स्थितियों में त्वरित जीवन-रक्षक प्रतिक्रिया के लिए तैनात की जाती है. SSB की RRT ने 2025 में भद्रघाट क्षेत्र गंगा नदी, पटना में 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि 20वीं बटालियन, सीतामढ़ी की RRT टीम द्वारा 631 व्यक्तियों और 30 पशुओं की जान बचाई.

ये भी पढ़ें

'बिहार के रास्ते गोरखपुर फिर चेन्नई..' रक्सौल बॉर्डर से 3 बांग्लादेशी और एक भारतीय मददगार गिरफ्तार

बिहार में SSB जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

बिहार में चुनाव सरगर्मी के बीच मनी एक्सचेंजर के घर से 29.97 लाख भारतीय और 64 लाख नेपाली रुपये बरामद

Last Updated : January 14, 2026 at 8:20 AM IST