ETV Bharat / bharat

अंकिता केस में भावुक होकर इस्तीफा देने वाले बीजेपी नेताओं पर क्या बोले महेंद्र भट्ट? देखिए खास बातचीत

अंकिता भंडारी केस के बाद इस्तीफा देने वाले बीजेपी नेताओं को महेंद्र भट्ट का साफ संदेश, 'भावुकता में ना लें फैसला, सरकार सही कदम उठाएगी'

Mahendra Bhatt on Ankita Bhandari
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (फोटो- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 6, 2026 at 7:24 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

किरनकांत शर्मा

देहरादून: उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर फिर से सड़कों पर लोग उतरे हुए हैं. यह हत्याकांड 3 साल पहले हुई थी, उस दौरान बड़े स्तर पर आंदोलन हुआ था. जिसके बाद मामला ठंडा पड़ गया, लेकिन हाल में ही बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने कुछ वीडियो और ऑडियो सार्वजनिक कर दिए. जिससे एकाएक मामला उछला और फिर से बवाल मच गया.

उर्मिला के वीडियो ने सियासत में ऐसा भूचाल सा ला दिया कि जहां बीजेपी और सरकार सकते में आ गई तो उधर कांग्रेस ने मुद्दे को लपेट लिया. मामले में कहीं न कहीं बीजेपी को घेरने में कांग्रेस काफी हद तक कामयाब भी रही है. इधर, प्रदेशभर में लोग सड़कों पर हैं. विपक्षी दल समेत तमाम सामाजिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से खास बातचीत (वीडियो- ETV Bharat)

ईटीवी भारत पर महेंद्र भट्ट ने रखी अपनी बात: इनमें बीजेपी के कुछ ऐसे भी नेता हैं, जो पार्टी से इस्तीफा देकर अंकिता केस में सीबीआई जांच की मांग का समर्थन कर रहे हैं. जिस पर बीजेपी भी बेहद गंभीर नजर आ रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मामले में हो रही सियासत और पार्टी की असहजता पर नजर बनाए हुए हैं. उनका कहना है कि इस पूरे माहौल को बारीकी से ऑब्जर्व किया जा रहा है.

पूरे माहौल की हो रही मॉनिटरिंग: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि 'जिस तरह का माहौल राज्य में इस समय चल रहा है और लोग विरोध कर रहे हैं. बीजेपी इसको बेहद गंभीरता से देख रही है. इसकी पूरी मॉनिटरिंग भी की जा रही है. हालांकि, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम इस पूरे मामले में जिस भी तरह की जांच की जरूरत होगी, वो जांच करवाने के लिए तैयार हैं.'

Ankit Bahukhandi Resign
अंकित बहुखंडी का इस्तीफा (फोटो सोर्स- Facebook@Ankit Bahukhandi))

बीजेपी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी दे रहे इस्तीफा: इस पूरे घटनाक्रम के बाद बीजेपी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफा की पोस्ट डाल रहे हैं. एक के बाद एक देहरादून, हल्द्वानी, पौड़ी समेत अन्य जिलों से ऐसे नेताओं की जानकारी भी सामने आ रही है, जो पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. इस पर भी महेंद्र भट्ट ने अपना जवाब दिया.

किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का नहीं मिला इस्तीफा: महेंद्र भट्ट का कहना है कि 'अभी तक उन्हें किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं मिला है. जिनके त्यागपत्र भी आएंगे, उनसे भी बातचीत की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम लगातार वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से भी काम कर रहे हैं. साथ ही उनसे संवाद कर रहे हैं.'

Art Gaur Resign
आरती गौड़ का इस्तीफा (फोटो सोर्स- Facebook@Aarti Gaur)

भावुकता में कोई भी फैसला न लें कार्यकर्ता: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ये भी कहा कि 'हम लगातार लोगों और अपने कार्यकर्ताओं से यह अपील कर रहे हैं कि भावुकता में कोई भी फैसला ना लें. क्योंकि, सरकार जो निर्णय लेगी, वो कानूनी प्रक्रिया के तहत लेगी.'

पार्टी नेताओं पर बयानबाजी पर क्या बोले महेंद्र भट्ट: वहीं, बीजेपी के ही कार्यकर्ता या पदाधिकारी की ओर से पार्टी नेताओं पर बयानबाजी पर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 'जिस तरह से गलत बयानबाजी कार्यकर्ता या पदाधिकारी की ओर से की जाती है, उसका तत्काल संज्ञान लिया जाता है. ऐसी भाषा किसी भी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.'

बता दें कि अब तक इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया के सामने आकर सवालों के जवाब दे चुके हैं. अब देखना ये होगा कि राज्य में पनप रहे इस विरोध को बीजेपी कैसे कंट्रोल करती है.

ये भी पढ़ें-