यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पुलिस ने 5 लोगों पर की FIR दर्ज
सलीम सोशल मीडिया पर खुद को एक्स मुस्लिम बताता है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में बना रहता है.

Published : February 28, 2026 at 4:18 PM IST
|Updated : February 28, 2026 at 4:39 PM IST
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अली गार्डन निवासी यूट्यूबर मुस्लिम सलीम वास्तविक पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला किया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ दर्ज कराया है.
बता दें किं शुक्रवार सुबह के वक्त बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने सलीम पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सलीम को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से सलीम को इलाज के लिए दिल्ली की जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
सलीम वास्तविक सोशल मीडिया पर खुद को एक्स मुस्लिम बताता है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में बना रहता है. फिलहाल, हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. परिजनों की शरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना लोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है.
स्थानीय निवासियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय निवासियों क्या कहना है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. सलीम के गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया. हमला करने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए.
सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक,
27 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया है. इस सूचना पर तत्काल लोनी पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाते हुए मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो यह ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति सलीम पुत्र नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं.
एसीपी ने आगे बताया, घायल सलीम को तत्काल थाना लोनी पुलिस द्वारा घायल अवस्था में उपचार हेतू 50 शैय्या अस्पताल पहुचाया गया. जहॉ डॉक्टरों द्वारा उन्हें रेफर कर दिये जाने के उपरान्त उन्हें तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर वह अभी उपचाराधीन हैं. परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है. मौके पर शांति-व्यवस्था पूर्णतः कायम है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है.
यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्र पर छात्रा ने टॉयलेट में मृत बच्चे को दिया जन्म, मचा हड़कंप

