ETV Bharat / bharat

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है.

Encounter breaks out between security forces and terrorists in Kathua
कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (प्रतीकात्मक फोटो- ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 7, 2026 at 8:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद, एसओजी ने मंगलवार से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था और बुधवार शाम को आतंकवादियों से संपर्क करने में कामयाब रही.

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एसओजी कठुआ ने कठुआ के कमाध नाला के जंगल में आतंकवादियों से मुठभेड़ की है. उन्होंने कहा कि अंधेरे, घने पेड़-पौधों और खतरनाक इलाके के बावजूद, एसओसी लगातार आतंकवादियों से भिड़ रही है. सीआरपीएफ की टीमें भी जॉइंट ऑपरेशन में हिस्सा ले रही हैं."

सूत्रों के अनुसार, शाम करीब चार बजे बिलावर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमाध नाला में स्थानीय लोगों ने एक आतंकवादी को देखा. यह वही आतंकवादी हो सकता है जिसे बुधवार सुबह धन्नू पैरोल पर देखा गया था. अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त बल को गांव में भेजा गया है.

फिलहाल पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि ऑपरेशन जारी है. इसके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी. बता दें कि पिछले साल पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है. 2025 में सुरक्षाबलों ने कई मुठभेड़ में जैश के काफी आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में सेना के जवान की मौत, हालात की जानकारी नहीं