ETV Bharat / bharat

चुनाव आयोग का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2-3 सितंबर को रांची में, मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. भुवन किशोर झा की रिपोर्ट.

ECI conference in Ranchi
भारत निर्वाचन आयोग का लोगो. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 29, 2026 at 6:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः चुनाव आयोग की ओर से राजधानी रांची में पहली बार मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. रांची के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) में आगामी दो और तीन सितंबर को आयोजित होनेवाले इस वैश्विक सम्मेलन में नामचीन शिक्षाविद, चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि और निर्वाचन संबंधी मास्टर ट्रेनर हिस्सा लेंगे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत 2 सितंबर को दिन के 10:00 बजे होगी, जो 3 सितंबर को शाम 4:00 बजे तक चलेगी. इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न लोकतांत्रिक देशों और भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के अनुभवों और सुझावों का मंथन कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है, जो भविष्य में वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

IIIDEM के महानिदेशक मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुल 15 सत्र होंगे. इसके लिए अब तक 59 रिसर्च पेपर प्राप्त हो चुका है. इस सम्मेलन को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रांची, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची को 'नॉलेज पार्टनर' के रूप में शामिल किया गया है.

इन प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार, मतदाता सूची (Electoral Roll) के वैज्ञानिक प्रबंधन और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के व्यावहारिक व कानूनी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करेंगे.वहीं IIIDEM दिल्ली के महानिदेशक राकेश कुमार वर्मा सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे.

बहरहाल, सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में है.जिसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान के साथ-साथ रिसर्च पेपर की समीक्षा भी होगी.इसका लाभ निर्वाचन कार्य के दौरान भविष्य में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

भाजपा के शिष्टमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, एसआईआर की प्रक्रिया में विसंगतियों से अवगत कराया

झारखंड में SIR नोटिस पर सुनवाई से पहले चुनाव आयोग का दो दिवसीय विशेष कैंप, देश के कई राज्यों से अधिक यहां ASDDO वोटर

झारखंड में वोटर लिस्ट से कटे 43,61,987 मतदाताओं के नाम, राज्य में वोटरों की संख्या हुई 2,21,01,249