ETV Bharat / bharat

सूरजकुंड मेला 2026: इजिप्ट ने बढ़ाई मेले की रौनक, अनोखी कला देख पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध

इजिप्ट ने सूरजकुंड मेले में पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से रौनक बढ़ा दी है. कला देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए हैं.

Egypt Showcases Traditional Art
सूरजकुंड मेला 2026 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 12, 2026 at 1:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: हर साल की तरह इस बार भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला अरावली की वादियों में अपने रंग बिखेर रहा है. लेकिन इस बार मेले को और खास बना रहा है कंट्री पार्टनर के तौर पर इजिप्ट की शानदार भागीदारी. पिरामिडों की धरती अपने अनोखी कला और प्राचीन सभ्यता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है और यही वजह है कि इजिप्ट का स्टॉल यहां आकर्षण का केंद्र बन गया है.

इजिप्ट ने बढ़ाई मेले की रौनक (Etv Bharat)

इजिप्ट की संस्कृति और कला की झलक: मेले में इजिप्ट के कलाकारों ने पारंपरिक ज्वेलरी, हाथ से बनी सजावटी वस्तुएं, रंग-बिरंगी लाइट्स, चमड़े और कपड़े के बैग, लकड़ी की पेंटिंग और प्राचीन सभ्यता से प्रेरित शोपीस प्रदर्शित किए हैं. ये प्रोडक्ट न केवल सुंदर हैं बल्कि इजिप्ट की कला, संस्कृति और इतिहास की झलक भी देते हैं.

Egypt Showcases Traditional Art
इजिप्ट की कला (ETV Bharat)

इजिप्ट की कला का प्रदर्शन: ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान इजिप्टी कलाकार लिली ने बताया, “हम इजिप्ट से आए हैं और अपने देश की पारंपरिक कला को प्रदर्शित कर रहे हैं. हमारे स्टॉल पर स्टोन से बने कैंडल स्टैंड, फ्लावर पॉट, शोपीस और कपड़े के बैग उपलब्ध हैं, जिन्हें पर्यटक बहुत पसंद कर रहे हैं. यहां आकर हमें लोगों का प्यार और उत्साह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.”

Egypt Showcases Traditional Art
इजिप्ट आर्ट (ETV Bharat)

इजिप्ट की कला ने जीता दिल: मेले में इजिप्ट के स्टॉल पर खरीदारी करने आई डॉक्टर आकांक्षा ने कहा, “इजिप्ट का सामान बहुत यूनिक है और देखने में बेहद आकर्षक है. इसके पीछे मेहनत साफ दिखती है और लोग भी बहुत अच्छे हैं.” वहीं उनकी बेटी तृप्ति ने कहा कि, "उन्होंने प्रोडक्ट्स खरीदकर काफी संतुष्टि महसूस की और यहां नेगोशिएशन का तरीका भी शानदार है."

Egypt Showcases Traditional Art
इजिप्ट आर्ट स्टॉल (ETV Bharat)

सूरजकुंड मेला में दिखा कला और विरासत का संगम: सूरजकुंड मेला अब एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां दुनिया भर की कला, विरासत और संस्कृति एक साथ देखने को मिलती है. इस बार इजिप्ट की भागीदारी ने मेले की रौनक को और भी बढ़ा दिया है. इस मेले में न केवल भारतीय शिल्पकला की झलक मिलती है बल्कि विदेशी देशों की कला का अनुभव भी होता है, जिससे मेले की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें:खाटू श्याम भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा ,23 फरवरी से दौड़ेगी कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन