ETV Bharat / bharat

डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद, अनजान परिवार ने यूं जीता दिल, यूट्यूब पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार

डच महिला बाइकर और सोलो ट्रैवलर मीके हिजमान का हरियाणवी परिवार ने स्वागत सत्कार से दिल जीत लिया.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद (MeikeHijman)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 16, 2026 at 5:25 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : डच सोलो ट्रैवलर और वूमन बाइकर मीके हिजमान जब बाइक पर दिल्ली से राजस्थान के पुष्कर के लिए निकली तो उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि हरियाणा से गुजरते वक्त उसे एक परिवार के सदस्य की तरह एक अंजान फैमिली से ऐसा स्वागत-सत्कार मिलेगा जो उसे ताउम्र याद रहेगा. हरियाणा के एक गांव से गुजरते वक्त उसने खेत में रात बिताने के लिए टेंट लगाने की परमिशन मांगी लेकिन हरियाणवी परिवार ने उसकी ऐसी आवभगत की जिसे देखकर मीके हिजमान बहुत ज्यादा खुश हुई. वहीं उनका वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वायरल होने पर लोगों ने दिल खोलकर खूब प्यार बरसाया.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
बाइक चलाती डच महिला बाइकर (MeikeHijman)

अतिथि देवो भव : भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र है "अतिथि देवो भव" जिसका मतलब है कि मेहमान भगवान के समान है. हरियाणा के एक छोटे से गांव के परिवार ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियाणवी परिवार ने दिल खोलकर किया स्वागत (MeikeHijman)

डच ट्रैवलर को टेंट के लिए चाहिए थी जगह : डच सोलो ट्रैवलर मीके हिजमान जब उनके गांव से गुजरी तो जगह बिलकुल अनजान थी, उसे रात बिताने के लिए खेत में जरा सी जगह चाहिए थी जहां पर वो अपना टेंट लगाना चाहती थी.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियाणा के खेतों में बाइक चलाती डच सोलो ट्रैवलर (MeikeHijman)

हरियाणवी परिवार से मांगी मदद : ऐसे में उसने अपनी बाइक को रोककर हरियाणा के गांव में रोककर एक महिला से मदद मांगी. चूंकि महिला को इंग्लिश नहीं आती थी तो उसने अपने बेटे को बुलाया, तब बेटे ने मां को समझाया कि विदेशी बाइकर को रात बिताने के लिए खेत में थोड़ी सी जगह की जरूरत है.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियाणवी परिवार के घर में डच महिला बाइकर (MeikeHijman)

मेहमान बनाकर ले गए घर : ऐसे में परिवार को ये बात बिलकुल अच्छी नहीं लगी कि एक विदेशी लड़की उनके खेत में रात बिताएगी तो वे उसे मेहमान बनाकर अपने घर ले गए जहां परिवार ने किसी परिचित मेहमान की तरह उसकी खूब खातिरदारी की.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
परिवार की महिला को बाइक राइडिंग सिखाती डच महिला बाइकर (MeikeHijman)

घर में मीके हिजमान की खूब हुई आवभगत :डच सोलो ट्रैवलर मीके हिजमान के अनजान होने के बावजूद उन्होंने उसे अपने घर में ठहराया, खाना खिलाया, चाय पिलाई और उसके साथ हंसते-मुस्कुराते कई पल बिताए.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
डच महिला बाइकर को पिलाई गई चाय (MeikeHijman)

व्लॉगिंग करती हैं मीके हिजमान : बाइक पर भारत घूमने निकली मीके हिजमान एक व्लॉगर भी हैं. ऐसे में वे अपनी पूरी यात्रा को कैमरे पर रिकॉर्ड भी कर रही हैं और उसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी कर रही हैं.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
भारत घूमने निकली डच सोलो ट्रैवलर (MeikeHijman)

परिवार के साथ बिताए गए पलों को किया अपलोड : उन्होंने दिल्ली से राजस्थान जाते वक्त हरियाणा के परिवार के साथ बिताए गए इन ख़ास पलों को भी अपने कैमरे में ए टू जेड कैप्चर किया और फिर उसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियाणवी परिवार के सदस्यों के साथ मीके हिजमान (MeikeHijman)

यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर बरसा प्यार : उनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया है और लाखों लोगों ने उनका ये वीडियो देखा और हरियाणा के छोटे से गांव में हुई आवभगत की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने जहां मीके हिजमान को कई सजेशन दिए तो कई लोगों ने परिवार के बर्ताव की दिल खोलकर प्रशंसा की.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियावणी परिवार ने खिलाई सब्जी-रोटी (MeikeHijman)

घर जैसा महसूस हो भारत : मीके हिजमान की हरियाणा के गांव में जिस तरह से आवभगत हुई है, वो हमारे देश की संस्कृति और मेहमाननवाजी की पहचान है और देश के हर नागरिक को इसी तरह से अतिथि देवो भव के कहावत को चरितार्थ करने की जरूरत है ताकि विदेश से आने वाले लोगों को भी हमारा देश कभी अनजान नहीं बल्कि अपने घर जैसा महसूस हो.

Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियाणवी परिवार के साथ मीके हिजमान (MeikeHijman)
Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियाणवी परिवार के साथ छत पर मीके हिजमान (MeikeHijman)
Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
हरियाणवी परिवार के घर में मीके हिजमान (MeikeHijman)
Dutch female biker become fan of India Haryanvi family has welcomed her drawing widespread love on YouTube
डच महिला बाइकर मीके हिजमान (MeikeHijman)

यहां देखिए पूरा वीडियो : नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप डच महिला बाइकर का हरियाणवी गांव में हुए स्वागत-सत्कार का पूरा वीडियो ए टू जेड देख सकते हैं.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में घूमने की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन, छुट्टी में दौड़े चले जाएं, घूमकर खिल उठेगा दिल

ये भी पढ़ें : हरियाणा में दुल्हन को हेलिकॉप्टर से ले उड़ा दूल्हा, हैदराबाद की कंपनी में करते हैं काम

ये भी पढ़ें : हवा में उगते आलू, बिना मिट्टी के 10 गुना ज्यादा हो रहा प्रोडक्शन, करनाल में आई नई क्रांति