ETV Bharat / bharat

तेज रफ्तार का कहर, दुकान में घुसी कार, खौफनाक वीडियो आया सामने

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है. मामला रुड़की शहर का है.

Etv Bharat
तेज रफ्तार का कहर (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 3, 2026 at 10:19 PM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 10:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुड़की: उत्तराखंड से सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो में तेज रफ्तार कार दुकान के बाहर खड़ी दो बाइकों को टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लेती है. घटना तीन जनवरी शनिवार की है. वीडियो हरिद्वार जिले के रुड़की का बताया जा रहा है.

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति कई फीट तक ऊपर उछल कर दूर जाकर गिर गया, जिस कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार की इस टक्कर से दुकान के बाहर खड़ी दोनों बाइकें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

रुड़की में तेज रफ्तार कार का कहर. (ETV BHARAT)

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कार दुर्गा चौक से बाजार की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार नेहरू स्टेडियम के पास पहुंची तभी अचानक से कार ने स्पीड पकड़ी. इस दौरान ड्राइवर भी कार को काबू नहीं कर पाया और कार सड़क से सीधे दुकान में जा घुसी. इस दौरान दुकान के बाहर खड़ा युवक भी कार की चपेट में आ गया. आसपास के लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया, जो बेहद ही नशे में था, जिसको गंगनहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया.

Roorkee
तेज रफ्तार कार की चपेट में आया युवक. (ETV BHARAT)

कई घंटे बीत जाने के बाद भी कार चालक अत्यधिक नशा होने के कारण अपना नाम भी नहीं बता पाया है. वहीं दुकान के बाहर हुई कार की टक्कर की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार नेहरू स्टेडियम के पास से गुजर रही है और कार चालक कार उसे मोड़ने का प्रयास करता है, लेकिन कार तेजी से एक दुकान के बाहर खड़ी दो बाइको को टक्कर मार देती है. वीडियो में कार की टक्कर से एक व्यक्ति कई फीट की ऊंचाई तक उछलता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है.

वहीं पीड़ित दुकानदार अरुण कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार चालक पर कार्रवाही करने की मांग की गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है, कार चालक अभी नशे की हालत में है.

पढ़ें---

Last Updated : January 3, 2026 at 10:53 PM IST