ETV Bharat / bharat

तमिलनाडु : डॉक्टरों ने लड़के के पेट से 23 सिक्के समेत 43 मेटल की चीजें निकालीं

लड़के के पेट में तेज दर्द होने की शिकायत के बाद जांच में मेटल की चीजें होने का पता चला.

43 metal objects including 23 coins were removed from the boy's stomach.
लड़के के पेट से 23 सिक्के समेत 43 मेटल की चीजें निकालीं. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 30, 2026 at 2:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में डॉक्टरों ने एक 16 साल के लड़के के पेट से 23 सिक्कों समेत 43 मेटल की चीजें सुरक्षित रूप से निकालने में सफलता प्राप्त की है.

तिरुवन्नामलाई के पास अय्यम्पलयम गांव के रहने वाला एक 16 साल के लड़का पेट में तेज दर्द और उल्टी से परेशान था. इस पर उसकी मां उसे इलाज के लिए तिरुवन्नामलाई से थंडारामपट्टू रोड पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गई.

यहां फिजिकल जांच के बाद, हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉ. सुंदरपांडियन ने स्कैन कराने की सलाह दी, जिसमें पता चला कि लड़के के पेट के अंदर कई नुकीली और मेटल की चीजें हैं.

डॉक्टर के पूछने पर, लड़के की मां ने बताया कि उनके घर से नेल कटर और चेन समेत घर का सामान रेगुलर गायब हो रहा था. इसके आधार पर यह माना गया कि लड़के ने उन्हें निगल लिया होगा.

लड़के के पेट दर्द की गंभीरता को देखते हुए, डॉक्टर ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला किया. इसी क्रम में शुक्रवार, 28 अगस्त की रात को एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट को बुलाया गया और लड़के की सर्जरी की गई. सर्जरी के दौरान, लड़के के पेट से 43 चीज़ें सुरक्षित रूप से निकाली गई.

डॉक्टरों ने बताया कि लड़के के पेट से 5 और 10 रुपये के 23 सिक्के, एक ताबीज, एक नेल क्लिपर, दो चेन, तीन कीलें और 15 हेयर पिन शामिल हैं.

मेडिकल टीम ने यह भी कहा कि चूंकि पेट में नुकीली चीजें थीं, इसलिए उन्हें और नुकसान पहुंचाने से पहले सर्जरी से निकाल दिया गया. लंबी सर्जरी के बाद, लड़के की सेहत अच्छी होने की पुष्टि हुई. सफल सर्जरी के बाद, मरीज़ को निगरानी में रखा गया और उसका लगातार इलाज किया गया.

इलाज के बाद उसकी सेहत में अच्छा सुधार होने पर, लड़के को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उसके पैतृक गांव अय्यम्पलयम भेज दिया गया है. इस बीच, डॉ. सुंदरपांडियन ने कहा कि लड़के के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, उनसे कोई फीस लिए बिना, सर्जरी फ्री में की गई.

ये भी पढ़ें- AIIMS भुवनेश्वर ने रचा इतिहासः रोबोटिक तकनीक से किये 100 ऑपरेशन