ETV Bharat / bharat

पिता पर नाबालिग बेटी से अनाचार का आरोप, पीड़िता का कराया प्रसव, नवजात को बेचा, अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस केस में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Raipur Police Action
रायपुर पुलिस की कार्रवाई (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 19, 2026 at 10:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: नाबालिक बेटी से दुष्कर्म, बेटी को गर्भवती करने के साथ ही फर्जी दस्तावेज के माध्यम से प्रसव कराने के केस में रायपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बुधवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इस केस में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इस केस में नवजात शिशु की बिक्री का भी खुलासा हुआ है.

रायपुर पश्चिम जोन डीसीपी ने दी जानकारी

इस केस में रायपुर पश्चिमी जोन के डीसीपी रॉबिंसन गुरिया ने अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए 2 आरोपी नवजात शिशु को अवैध तरीके से खरीदने के मामले में पकड़े गए हैं. इन दो लोगों में नाबालिग पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाली महिला भी शामिल है. जिसे भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जिस दंपति को नवजात शिशु को बेचा था, उसे सकुशल बरामद कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस ने धारा 64 BNS के साथ ही पक्ष को एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो यह बात सामने आया कि आरोपियों ने कांकेर निवासी को शिशु बेचा था. इस मामले में पीड़िता की आयु को अधिक बताने के लिए आधार कार्ड बनवाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया है- रॉबिनसन गुरिया, डीसीपी, रायपुर पश्चिम जोन

नवजात शिशु को सकुशल बरामद करने के बाद पुलिस ने इसकी समुचित देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे रायपुर की संस्था मातृ छाया में रखा है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन भी जप्त किया है. पुलिस इस केस की आगे जांच कर रही है.

नाबालिग बेटी से दुराचार करने वाला पिता गिरफ्तार, आरोपी ने बेटी के बालिग और विवाहित होने के बनवाए थे फर्जी दस्तावेज

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में जीवन पर्यन्त उम्र कैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला