ETV Bharat / bharat

दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार Thar ने Bike सवार दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार महिला और पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी.

Delhi : Thar crushes bike-borne man and woman; both die.
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार थार का कहर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 3, 2026 at 11:25 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्‍ली: दिल्ली कैंट इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के बाद थार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे गाड़ी समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े सबूत जुटाने शुरू किए. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस अब मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस की जांच का अहम हिस्सा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस तरह हुआ, थार की रफ्तार कितनी थी और टक्कर के वक्त बाइक किस दिशा में जा रही थी.

दक्षिण पश्चिम के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि 2 सितंबर की शाम करीब 5 बजे दिल्ली कैंट के IOC रेड लाइट के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक बाइक पर सवार दो लोग हादसे का शिकार हुए हैं. दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच में सामने आया कि बाइक अचानक स्लिप हो गई थी और पीछे से आ रही महिंद्रा थार ने बाइक को टक्कर मार दी. मृतक दोनों की उम्र करीब 45 से 50 साल थी और वे NDMC, लोदी रोड में नौकरी करते थे. दोनों ड्यूटी खत्म कर सेक्टर-1, द्वारका स्थित अपने घर लौट रहे थे.

दिल्ली कैंट में दर्दनाक हादसा (ETV Bharat)

इस मामले में दिल्ली कैंट थाने में FIR नंबर 505/26 दर्ज की गई है. पुलिस ने BNS की धारा 281 और 106(a) के तहत मामला दर्ज करते हुए थार चालक भूपेंद्र, उम्र 26 साल, निवासी झज्जर, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रोहिणी में मिल्क बूथ चलाता है. मामले में आगे की जांच जारी है.

फिलहाल, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सके. पुलिस थार चालक से भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था और दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही.

दिल्ली में सड़क हादसों के बीच एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: