झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते का कुल्लू में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
पूर्व मुख्यमंत्री के पोते वीर सोरेन की मौत की खबर से हर कोई सदमे में है. इस अवसर पर नेताओं ने भी दुख प्रकट किया.

Published : February 25, 2026 at 12:28 PM IST
|Updated : February 25, 2026 at 5:06 PM IST
भुवन किशोर झा
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कल्लू-मनाली में मौत की खबर से झारखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे. इसी दौरान वहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई.
मंत्री सुदिव्य कुमार और दीपिका पांडे सिंह ने जताया दुख
मंत्री सुदिव्य कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं हैं परिवार के साथ, चंपाई सोरेन आज भलें ही हमारे साथ नहीं हैं मगर संगठन में उनके साथ बिताए गये लंबे समय को याद करते हैं. ईश्वर दुख की इस घड़ी में चंपाई दा को शक्ति प्रदान करे. इधर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी परिवार के साथ पूरी सहानुभूति है. ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि चंपाई सोरेन को इस दुख से निकालने का काम करे.
भाजपा विधायक ने भी दुख जताया
भाजपा विधायक अमित महतो ने भी दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद ही दुखदाई है. यह कैसे हुआ नहीं मालूम. वह दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गए थे. झरखंड ने एक युवा लड़के को असमय खो दिया है. भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने घटना पर शोक जताते हुए दुख की इस घड़ी से चंपाई सोरेन परिवार को उबारने की कामना की है. विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह बेहद ही दुखदायी घटना है.
मित्रों के साथ घुमने गए थे वीर सोरेन
वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गए थे. जानकारी के मुताबिक वे सभी हिमालयन सैलेट होम स्टे, सिमसा, मनाली में ठहरे हुए थे. 23 फरवरी को वे सभी सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे लौट आए. 24 फरवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे वे सभी आसपास घूमकर वापस होम स्टे पहुंचे, जहां वीर सोरेन सोये हुए थे.
यह भी पढ़ें:
झारखंड विमान हादसा: पिता की हत्या के बाद संजय ने संभाला था घर, एक झटके में बिखर गया परिवार
खूंटी में भीषण सड़क हादसा, पिकनिक से लौट रहे दो पादरियों की मौत, तेज रफ्तार बनी कारण

