ETV Bharat / bharat

NEET UG 2026: पेपर बिगड़ने के बाद छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज जारी

नीट यूजी का पेपर बिगड़ने के बाद राजस्थान के दौसा जिले के निवासी एक छात्र के आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है

कुन्हाड़ी थाना
कुन्हाड़ी थाना (फोटो ईटीवी भारत कोटा)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 5, 2026 at 9:50 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 3 मई को संपन्न हुई है. इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले दौसा जिले के निवासी एक 22 वर्षीय छात्र के आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है. छात्र कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके के रिद्धि सिद्धि नगर में रहता है. छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में आ गया था, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया. तबीयत बिगड़ने पर मकान मालिक उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए. एमबीएस अस्पताल में उसे भर्ती कर लिया है. उसका उपचार इमरजेंसी में जारी है.

पेपर खराब होने से तनाव में था : असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर इमामुद्दीन ने बताया कि घटनाक्रम सोमवार देर रात को हुआ है. छात्र को एमबीएस अस्पताल में भी मध्य रात्रि के बाद 12:20 पर भर्ती करवाया गया था. फिलहाल उसकी हालत सामान्य है. घटनाक्रम में अभी तक यही सामने आया है कि छात्र का नीट यूजी का पेपर 3 मई को था, जिसके बाद वह तनाव में आ गया था. इसी के चलते उसने ये कदम उठाया. छात्र के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. उसके परिजनों को भी इस पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई है.

पढ़ें. बड़ी खबर : झारखंड से कोटा आकर NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने दी जान

थानाधिकारी देवेश भारद्वाज का कहना है कि छात्र के एमबीएस अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी. इसके बाद एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचकर छात्र के बयान लिए जा रहे हैं. इस बालक की पर्याप्त काउंसलिंग कराकर परिजनों को सुपुर्द किया जाना है. छात्र के पिता का कहना है कि उनका बेटा कुछ महीनों से कोटा में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रहा था. नीट का पेपर बिगड़ने के बाद घटना को अंजाम दिया है.