ETV Bharat / bharat

दरभंगा में पति ने की पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, लाठी-रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

दरभंगा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक मामूली विवाद में पति ने पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर दी.

DARBHANGA MURDER
दरभंगा में पत्नी और बच्चों की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 19, 2026 at 11:42 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. एक सनकी पति संदीप दास ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में पत्नी समेत तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई.

पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या: मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के डालखोला के कुंडी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय फूल कुमारी दास, उनके 7 वर्षीय पुत्र हृदय दास, 6 वर्षीय पुत्री संध्या दास और 5 वर्षीय पुत्र सोन दास के रूप में हुई है. सोन दास को गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पूरा परिवार चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी कर रहा था.

मामा ने बताई पूरी घटना (ETV Bharat)

झगड़े से हिंसा तक, पूरा मामला: मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते संदीप दास का गुस्सा भड़क उठा और उसने अचानक पत्नी व बच्चों पर जानलेवा हमला बोल दिया. आरोपी ने डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर पूरे परिवार को निशाना बनाया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई.

DARBHANGA MURDER
लाठी-रॉड से पीट-पीटकर मार डाला (ETV Bharat)

आरोपी खुद भी घायल: हमले के बाद संदीप दास ने खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. FSL की टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

DARBHANGA MURDER
पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत (ETV Bharat)

मामा ने बताई पूरी घटना: मृतका फूल कुमारी के भाई मंगू दास ने बताया कि सुबह दोनों के बीच साधारण सी बहस हुई थी. इसी बहस ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि संदीप ने पूरे परिवार को मार डालने की कोशिश की. मंगू दास ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

"सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद संदीप ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया. हमले में चार लोगों की मौत हो गई है."-मंगू दास, बच्चों का मामा

DARBHANGA MURDER
बच्चों का मामा (ETV Bharat)

पुलिस की जांच जारी: पतोर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. आरोपी संदीप दास से पूछताछ की जा रही है. मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है.

"महिला सहित तीन बच्चों की हत्या की सूचना मिली थी. मामले की जांच चल रही है अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है."-मनोज कुमार, डीआईजी

ये भी पढ़ें-

बिहार में जमीन विवाद में रिश्तों का खून! पिता ने एक बेटे की ले ली जान, 2 गंभीर

संपत्ति विवाद में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी पर किया हमला, भाभी की मौत - Murder in Nalanda