ETV Bharat / bharat

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेशी शिल्पकला लोगों को कर रही आकर्षित, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कई देशों से शिल्पकार पहुंचे हैं जिनका कला लोगों को खासा आकर्षित कर रही है.

craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Gita Mahotsav 2025
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेशी कला की धूम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 26, 2025 at 8:16 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहां पर देश के अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उनकी शिल्पकला को खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को और भी ज्यादा आकर्षित करने के लिए विदेश से शिल्पकार पहुंच चुके हैं जिन्होंने कुरुक्षेत्र ब्रह्मा सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में अपनी प्रदर्शनी लगाई है.

कई देशों से पहुंचे शिल्पकार : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर उज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, युगांडा, मिस्र , सीरिया सहित कई देशों के शिल्पकार यहां पर पहुंचे हैं. कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का प्रयास रहता है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को विश्व पटल पर दर्शाने के लिए विदेश से भी शिल्पकारों को विशेष तौर पर आमंत्रित करें जिसके तहत ये कलाकार यहां पहुंचे हैं.

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेशी शिल्पकला लोगों को कर रही आकर्षित (Etv Bharat)

कई प्रकार के आइटम्स लेकर पहुंचे शिल्पकार : उज़्बेकिस्तान की शिल्पकार शख़नाज ने कहा कि वे अपने देश से 20 साथियों के साथ यहां पहुंची है. उन्होंने यहां पर महिलाओं के लिए विशेष तौर पर कपड़ों की स्टॉल लगाई है जो उनके देश में बनाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार इंडिया आ चुकी हैं क्योंकि वे एक फैशन डिजाइनर है और अपने कपड़ों का एग्जीबिशन वे समय-समय पर लगाती रहती हैं. वे पहले भी भारत के अलग-अलग राज्यों में कई बार आ चुकी हैं और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में वे दूसरी बार पहुंची हैं. उन्होंने बताया कि उनके यहां से कई महिलाएं ज्वैलरी लेकर भी पहुंची है जो यहां की महिलाओं को काफी पसंद आ रही है. उन्होंने बताया कि 300 रुपए से लेकर हजारों की कीमत तक का सामान वे लेकर आई हैं.

craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
शिल्पकारों की शिल्पकला लोगों को कर रही आकर्षित (Etv Bharat)

होम डेकोरेशन का सामान सभी को कर रहा आकर्षित : तजाकिस्तान से आई हुई शिल्पकार मदीना ने बताया कि वे पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंची हैं. वे यहां पर विशेष स्तर पर अपने देश में बनी हुई घर की सजावट की चीज लेकर पहुंची है जो उनके देश में काफी प्रचलित है.

craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
खूबसूरत डॉल्स के साथ पहुंची आर्टिस्ट (Etv Bharat)

मिस्र, सीरिया, युगांडा का आर्ट भी पॉपुलर : यहां पर आए हुए सीरिया, युगांडा और मिस्र के शिल्पकारों ने भी अपने देश की संस्कृति से जुड़ी हुई शिल्प कला प्रदर्शित की हुई है. ये भी लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसमें युगांडा की लकड़ी से बने हुए काफी प्रोडक्ट है तो वहीं सीरिया और मिस्र के भी काफी सामान यहां पर लगाए गए हैं. सीरिया के शिल्पकारों ने ऊंट की खाल से बने हुए चमड़े के बैग की खास तौर पर प्रदर्शनी लगाई हुई है. उनकी परंपरागत हैंडमेड पेंटिंग भी लोगों को काफी लुभा रही है.

craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
लोगों को खूब पसंद आ रही सुंदर-सुंदर गुड़िया (Etv Bharat)

विदेशी आर्ट देखकर पर्यटक खुश : करनाल से आई हुई महिला पर्यटक अमिता ने कहा कि वे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहले भी आई है लेकिन पहली बार उन्होंने इस प्रकार के प्रोडक्ट यहां पर देखे हैं. महिलाओं के लिए यहां काफी प्रोडक्ट हैं जिन्हें हर कोई खरीदना चाहता है.

craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
कई देशों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंचे शिल्पकार (Etv Bharat)
craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
लोगों को खूब पसंद आ रही अनोखी कला (Etv Bharat)
craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
कपड़े लेकर पहुंचे कलाकार (Etv Bharat)
craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
कई आइटम्स लेकर पहुंचे कलाकार (Etv Bharat)
craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कलाकार (Etv Bharat)
craftsmanship of artisans from other countries is attracting people at the International Geeta Mahotsav 2025
कला को देखते लोग (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - धान से बने भगवान सबको कर रहे हैरान!, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंची पश्चिम बंगाल की नायाब कला

ये भी पढ़ें - अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कश्मीर की पश्मीना शॉल का जलवा, क्वालिटी और कारीगरी देख मोहित हुए पर्यटक

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी का कुरुक्षेत्र दौरा, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस समागम में लेंगे हिस्सा, पहली बार गीता महोत्सव में होंगे शामिल

ये भी पढ़ें - अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धूम मचा रही बिहार की सिद्धिता मिश्रा, अपनी अद्भुत कला से जीत रही लोगों का दिल