ETV Bharat / bharat

तमिलनाडु: कांग्रेस के मंत्री की चेतावनी, राहुल को पीएम का उम्मीदवार नहीं माना गया तो वे पद से देंगे इस्तीफा

तमिलनाडु में पिछले कुछ समय टीवीके के कई मंत्री सीएम विजय को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं.

Tamil Nadu Minister Rahul Gandhi
तमिलनाडु के कांग्रेस पार्टी के पर्यटन मंत्री राजेश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 31, 2026 at 8:11 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कन्याकुमारी: तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री राजेश कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर टीवीके 2029 के आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी का समर्थन नहीं करती है, तो कांग्रेस के मंत्री राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे. उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई.

कन्याकुमारी के पास वेट्टुमानी में कांग्रेस पार्टी के कुमारी वेस्ट जिला अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बोलते हुए पर्यटन मंत्री राजेश कुमार ने कहा, 'राहुल गांधी 2029 के आगामी संसदीय चुनावों में अगले प्रधानमंत्री बनेंगे.

पर्यटन मंत्री राजेश कुमार ने कहा, 'अगर तमिलनाडु की सहयोगी पार्टी इस बात से सहमत नहीं होती है, तो कांग्रेस पार्टी के दोनों मंत्री अपने पद पर बने नहीं रहेंगे. हमारे लिए पार्टी सबसे बड़ी है. हमारे लिए यह आंदोलन सबसे बड़ा है. अगर कांग्रेस नेतृत्व मुझसे इस पद से इस्तीफा देने के लिए कहता है, तो मैं अगले ही पल मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा.'

उन्होंने कहा, 'हर पार्टी की अलग राय हो सकती है. हर पार्टी की अपनी अलग नीति हो सकती है लेकिन कांग्रेस पार्टी के आखिरी कार्यकर्ता की भी उम्मीद राहुल गांधी ही हैं.' उनके भाषण ने तमिलनाडु के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.

कैसे उठा ये मुद्दा

पिछले साल अप्रैल में तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत न मिलने के बाद तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने कांग्रेस समेत उन पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई, जिन्होंने डीएमके गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था. टीवीके ने कैबिनेट में कांग्रेस और अन्य पार्टियों को भी जगह दी.

पिछले कुछ हफ़्तों से तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के मंत्री जैसे सेनगोट्टैयान, निर्मल कुमार, अधव अर्जुन और जगथीश्वरी, विजय को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं. इस वजह से गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैरान हैं. कांग्रेस पार्टी के सदस्य इस बात से नाराज हैं कि तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) राहुल गांधी के मुकाबले विजय को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ा रही है.

ऐसे में मंत्री राजेश कुमार ने टीडीपी मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री बनाया जाएगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर स्वीकार नहीं किया गया, तो वे अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे देंगे.

ये भी पढ़ें- सीएम विजय ने उपचुनाव पर लगी रोक हटाने के लिए हाई कोर्ट में जवाब दाखिल किया