ETV Bharat / bharat

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी; बरेली पहुंचे सीएम योगी ने नव दंपति को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री योगी ने बरेली सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम योगी.
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम योगी. (Photo Credit: CM Media Cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : December 12, 2025 at 8:40 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: सीएम योगी गुरुवार को बरेली में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार के विवाह समारोह में पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशीर्वाद दिया. इस दौरान वहां जय श्रीराम के नारे भी गूंजते रहे.

मुख्यमंत्री ने आईवीआरआई परिसर में आयोजित विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया. सीएम योगी ने नवदंपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उपहार के पैकेट भी दिए. साथ ही उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

'जय श्रीराम' का लगा जयकारा: सीएम योगी के पहुंचने पर शादी समारोह में मौजूद मेहमानों ने जोश के साथ 'जय श्री राम' के जयकारे लगाए. इस दौरान बैकग्राउंड में लोकप्रिय भजन 'राम आएंगे...' बज रहा था, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और खुशनुमा हो गया.

बरेली में दिया नव दंपति को आशीर्वाद. (Video Credit: ETV Bharat)

शादी से पहले महत्वपूर्ण बैठक: विवाह समारोह में शामिल होने से पहले सीएम योगी ने बरेली सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया.

मिल-जुली परंपराओं का संगम: राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व की शादी की रस्में गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गई थीं. इस समारोह में दक्षिण भारतीय परंपरा के 'नादस्वरम्', उत्तर भारतीय 'शहनाई' और राजस्थानी 'ढोल-नगाड़ों' की मिली-जुली मधुर धुन सुनने को मिली.

शादी में पहुंची प्रमुख हस्तियां: झारखंड के मौजूदा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बरेली से लंबे समय तक सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. उनके बेटे की शादी में कई वीवीआईपी पहुंचे. इनमें यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार आदि शामिल रहे.

कौन हैं संतोष गंगवार: वह वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं. इनका जन्म 1 नवंबर 1948 को हुआ. राजनीति में आने से पहले इन्होंने बीएससी और एलएलबी की डिग्रियां प्राप्त की हैं. वह भारतीय जनता पार्टी सदस्य रहे और उत्तर प्रदेश की बरेली सीट से 8 बार सांसद रह चुके हैं.

संतोष गंगवार ने केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद संभाले हैं. इनमें श्रम व रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वित्त राज्यमंत्री, कपड़ा राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्यमंत्री, और संसदीय कार्य राज्यमंत्री के पद शामिल हैं. इन्होंने 31 जुलाई 2024 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली है.

यह भी पढ़ें: बरेली में सपा नेता के मैरिज हॉल को ढहाने पर रोक; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने BDA को दिया ये आदेश