ETV Bharat / bharat

'निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री...', बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का दावा

बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. जानिए क्या?

NISHANT KUMAR
निशांत कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 3, 2026 at 10:54 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि होली के मौके मैं बड़ी खुशखबरी देने जा रहा हूं, निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री होने जा रही हैं.

निशांत की बिहार की राजनीति में एंट्री पक्की!: बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा, "होली के अवसर पर, मैं यह बताना चाहता हूं कि निशांत कुमार (CM नीतीश कुमार के बेटे), जिनके नाम पर पूरे राज्य में लंबे समय से चर्चा हो रही है, जल्द ही सक्रिय राजनीति में आएंगे.

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री (ETV Bharat)

'खासकर लंबे समय से लोग सुझाव दे रहे हैं, मांग कर रहे हैं. ऐसे में यह कदम कई युवाओं की पुरानी इच्छा पूरी होगी, जो उनसे पॉलिटिक्स में आने के लिए कह रहे थे. मैं उनके पॉलिटिकल सफर में आगे बढ़ने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं." - श्रवण कुमार, बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता

'निशांत आएंगे.. उनका आना तय': निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने और सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने सीधा जवाब देने से परहेज किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि ''वे राज्यसभा भेजे जाने के विषय पर अभी कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन निशांत के सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की पूरी संभावना बन गई है और जल्द ही संगठन में उनकी शानदार एंट्री होगी.''

MINISTER SHRAWAN KUMAR
जेडीयू नेता श्रवण कुमार (ETV Bharat)

क्या राज्यसभा जाएंगे निशांत?: हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी श्रवण कुमार, निशांत की राजनीतिक एंट्री पर बोलते रहे हैं. पहले भी उन्होंने कहा था कि निशांत की योग्यता में कोई कमी नहीं है, वे काबिल हैं. लेकिन निशांत को खुद फैसला लेना है, साथ ही नीतीश कुमार को भी फैसला लेना है, तब जाकर बात आगे बढ़ेगी. इस बीच बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी निशांत के नाम की चर्चा है.

NISHANT KUMAR
निशांत कुमार (ETV Bharat)

'निशांत का राजनीति में आना.. होली गिफ्ट' : वहीं निशांत को लेकर जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा, निशांत कुमार के पॉलिटिक्स में आने का फॉर्मल अनाउंसमेंट हो गया है. श्रवण जी और हमारे नेशनल एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट ने भी बयान दिए हैं. मेरा मानना ​​है कि यह पार्टी (जेडीयू) के लिए एक अच्छी खबर है.

'वह (निशांत कुमार) एक पढ़े-लिखे युवा नेता हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. हमारी पार्टी के लोग लंबे समय से चाहते थे कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं. मैं इस अनाउंसमेंट को होली का एक बड़ा गिफ्ट मानता हूं, जो जेडीयू परिवार के सभी सदस्यों के लिए बहुत खुशी लेकर आया है." - अशोक चौधरी, जेडीयू नेता

NISHANT KUMAR
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें-

राज्यसभा की रेस: जानें वो चार नाम जिनको लेकर JDU में चल रहा है मंथन!

जन्मदिन पर नीतीश कुमार को बेटे निशांत ने खिलाया केक, लंबी उम्र के लिए मंदिर में की पूजा-अर्चना