ETV Bharat / bharat

CJP protest 18th Day: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का 10वां दिन, 7.3 किलो घटा वजन

CJP protest: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी है.

CJP Protest
सोनम वांगचुक का 10 दिन में 7.3 किलो घटा वजन, डॉक्टर रख रहे नजर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 7, 2026 at 12:08 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना मंगलवार को लगातार 18वें दिन भी जारी है .आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 10वें दिन में प्रवेश कर गई है. आंदोलनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी अड़े हुए हैं. इस बीच मंगलवार सुबह जारी हेल्थ अपडेट में सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर 102/61 और ब्लड ग्लूकोज 68 पहुंच गया है. वहीं, पिछले 10 दिनों में उनका कुल वजन 7.3 किलोग्राम कम हो चुका है, जिससे समर्थकों और आंदोलन में शामिल लोगों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है.

10 दिन में घटा सात किलो से ज्‍यादा वजन

सोनम वांगचुक पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मंगलवार सुबह जारी मेडिकल अपडेट के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर 102/61 रिकॉर्ड किया गया, जबकि ब्लड ग्लूकोज का स्तर 68 रहा. अब तक उनका कुल वजन 7.3 किलोग्राम घट चुका है. आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और हर दिन मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक की जा रही है. आयोजकों का कहना है कि लंबे समय तक भूख हड़ताल जारी रहने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सोनम वांगचुक अपनी मांगों पर कायम हैं. डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं.

18वें दिन भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना मंगलवार को 18वें दिन भी जारी है. जंतर-मंतर पर कार्यकर्ता और समर्थक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन में हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मांगों पर सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलनकारी लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं. उनका कहना है कि यह आंदोलन केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों की आवाज है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

धरने में शामिल प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं. उनका आरोप है कि शिक्षा से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर केंद्र सरकार जवाब देने में विफल रही है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

CJP के एक्स अकाउंट मामले की सुनवाई

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जानकारी दी है कि वह मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में संगठन के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को रोके जाने के मामले में होने वाली सुनवाई में शामिल होंगे. संगठन का दावा है कि उसका आधिकारिक एक्स अकाउंट रोके जाने के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है और अदालत में अपना पक्ष रखा जाएगा.आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया किसी भी लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का जरूरी माध्यम है. ऐसे में अकाउंट रोके जाने के मामले को लेकर भी वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.धरने के 18वें दिन और भूख हड़ताल के 10वें दिन आंदोलन की दिशा और सोनम वांगचुक की सेहत दोनों पर लोगों की नजर बनी हुई है. समर्थकों को अब अगले मेडिकल बुलेटिन और दिल्ली हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार है. आंदोलनकारी का कहना है कि हमारी मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें

दिल्ली: मंगोलपुरी में व्यक्ति की चाकू गोदकर बेरहमी से की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

दिल्ली-NCR में मानसून की 'लुका-छिपी': बादलों का डेरा, फिर भी उमस से बेहाल दिल्लीवासी