ETV Bharat / bharat

बेंगलुरु में इंजीनियर दंपती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरु में एक इंजीनियर दंपती की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Engineer couple dies in Bengaluru.
बेंगलुरु में इंजीनियर दंपती की मौत. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 15, 2026 at 9:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक दंपती के अपने ही घर में संदिग्ध हालत में मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया. घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना शहर के राजागोपाल पुलिस स्टेशन इलाके में हुई. बताया जाता है कि दंपती जोड़े ने लव मैरिज की थी. मृतक दंपती दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक के सुमंत जैन (32) और हुबली की पद्मावती (29) थे.

पुलिस ने बताया कि सुमंत नंदिनी लेआउट में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे. वहीं उनकी पत्नी पद्मावती व्हाइटफील्ड की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं. सुमंत जैन और पद्मावती, जो एक-दूसरे से प्यार करते थे, उनकी चार साल पहले घर पर ही अरेंज्ड मैरिज हुई थी.

दंपती लग्गेरे के पास राजेश्वरी नगर के बैंक लेआउट में एक किराए के घर में रहते थे. शुक्रवार (14 अगस्त) दोपहर को घर में दोनों के शव मिले. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस संबंध में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (UDR) का मामला दर्ज किया है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि मृतक दंपती के माता-पिता को जानकारी दे दी है. कहा यह भी जा रहा है कि सुमंत जैन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी हो और फिर खुदकुशी कर ली हो. हालांकि दोनों की मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है.

इस दंपती के बीच 13 अगस्त से झगड़ा चल रहा था. पता चला है कि पद्मावती ने अपनी मां को एक वाट्सऐप मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था, "मां, मैं मरने जा रही हूं. प्लीज़, शादी में मुझे जो सोने के गहने दिए गए थे, उन्हें ले लेना."

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस बीच सुमंत जैन ने भी एक मैसेज भेजा था जिसमें लिखा था, "मेरे पीएफ के पैसे और घर में मौजूद मेरा सामान ले लो. मैं मर रहा हूं. मेरी पत्नी झगड़ा कर रही है और कह रही है कि यह घर उसका है."

ये भी पढ़ें- नशेड़ी बेटे ने चाकू से गोदकर की माता-पिता की हत्या, फिर शवों का वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजा