ETV Bharat / bharat

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बालाजी का लिया आशीर्वाद, धीरेंद्र शास्त्री ने गिफ्ट किया गदा

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी गुरुवार को पहुंचे खजुराहो एयरपोर्ट,यहां से बागेश्वर धाम के लिए हुए रवाना, धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात.

ANANT AMBANI ARRIVED KHAJURAHO
छतरपुर पहुंचे अनंत अंबानी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 2, 2026 at 8:32 PM IST

|

Updated : July 2, 2026 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे व रिलायंस न्यू एनर्जी कंपनी के चेयरमैन अनंत अंबानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे. जहां सबसे पहले अनंत अंबानी खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां खजुराहो सांसद वीडी शर्मा सहित विधायक और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद अनंत भगवान बागेश्वर का आशीर्वाद लेने और धीरेंद्र शास्त्री से मिलने बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बालाजी भगवान के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया.

खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे अनंत अंबानी

उद्योगपति अनंत अंबानी गुरुवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे. जहां बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. खजुराहो पहुंचने के बाद अनंत अंबानी सीधे बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए. यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन-पूजन किया. हवन कुंड पर बैठकर यज्ञ किया. भगवान बालाजी से सुख-शांति के लिए प्रार्थना की.

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी (ETV Bharat)

उसके बाद 11 कन्याओं का पूजन कर काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद अनंत अंबानी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. कई विषयों पर चर्चा की.

ANANT AMBANI WORSHIP BAGESHWAR
हवन कुंड में आहूति देते अनंत अंबानी (ETV Bharat)

बालाजी के दर्शन कर, धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात

बागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना से लेकर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं. एक तस्वीर में अनंत अंबानी हाथों में हनुमान जी का गदा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके पास में ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद हैं, जो खिलखिला रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने अनंत को यह गदा भेंट किया है. अनंत अंबानी धीरेंद्र शास्त्री के करीबी माने जाते हैं. अनंत की शादी में भी अंबानी परिवार ने प्राइवेट जेट भेजकर धीरेंद्र शास्त्री को बुलवाया था.

ANANT AMBANI Kanya Pujan
कन्याओं का आशीर्वाद लेते अनंत अंबानी (ETV Bharat)

अनंत अंबानी के आगमन को लेकर टाइट सिक्योरिटी

उद्योगपति अनंत अंबानी के आगमन को लेकर बागेश्वर धाम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं अनंत अंबानी को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. बाबा बागेश्वर के सेवादार नीशू महाराज ने बताया "आज अनंत अंबानी महाराज का आशीर्वाद लेने और धाम की महिमा के बारे में जानने आए हैं. धाम पर उन्होंने बालाजी भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना किया.

ANANT AMBANI MET DHIRENDRA SHASTRI
भगवान का आशीर्वाद लेते अनंत (ETV Bharat)
ANANT AMBANI MET DHIRENDRA SHASTRI
धीरेंद्र शास्त्री के साथ अनंत अंबानी (ETV Bharat)

एमपी आने से पहले तिरुपति में केश दान करके आए अनंत

बता दें अपनी आस्था को लेकर अनंत अंबानी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. चाहे 2025 में अपने जन्मदिन से पहले 140 किमी की जामनगर से द्वारकाधीश तक की पदयात्रा करना हो, या नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में दुग्धाभिषेक करना हो. बागेश्वर धाम आने से पहले अनंत आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचे थे. यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश के दर्शन किए. इसके साथ ही परंपरा के मुताबिक अनंत ने अपने केश दान किए. बताते चलें तिरुपति बालाजी मंदिर में केश दान करना सालों पुरानी परंपरा है.

Last Updated : July 2, 2026 at 8:43 PM IST