दिल्ली होटल अग्निकांड में गुरुग्राम के CA समेत 8 लोगों की जलकर मौत, अस्पताल के वेंटिलेटर पर पिता को देखने गए थे
दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लरिश होटल में लगी आग में हरियाणा के गुरुग्राम के CA समेत 8 लोगों की मौत हो गई है.

Published : June 3, 2026 at 7:09 PM IST
|Updated : June 3, 2026 at 7:32 PM IST
गुरुग्राम : दिल्ली के मालवीय नगर के होटल फ्लरिश में लगी आग में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट(CA) विवेक अग्रवाल समेत 8 लोगों की मौत हो गई है.
दिल्ली अग्निकांड में गुरुग्राम के परिवार की मौत : गुरुग्राम के सेक्टर 46 निवासी विवेक अग्रवाल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे. उनके पिता का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनके पिता वेंटिलेटर पर हैं. ऐसे में वे अपने परिवार के साथ पिता को देखने के लिए दिल्ली गए हुए थे. विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी, दो बच्चे, मां, मामा और मौसा-मौसी मौजूद थे जो उनके पिता का हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे. सभी लोग नाश्ता करने के लिए मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में गए हुए थे, तभी अचानक से आग लग गई. भीषण अग्निकांड की चपेट में विवेक अग्रवाल का परिवार और रिश्तेदार आ गए जिससे सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. विवेक अग्रवाल की मौत के बाद उनके गुरुग्राम स्थित घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है.
रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट कर रहे थे : दिल्ली में अग्निकांड में परिवार की मौत के बाद उनके ससुर प्रेम बंसल ने बताया कि उनके बेटी-दामाद समेत सभी 8 लोग होटल में मौजूद थे. ये लोग होटल के रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट कर रहे थे. सुबह करीब 9.30 बजे आग लग गई जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. विवेक अग्रवाल के अलावा उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल, मां प्रेमलता अग्रवाल, बेटियां एंजल अग्रवाल, पर्ल अग्रवाल, मामा अशोक गोयल और मौसी कमला भी हादसे का शिकार हुईं हैं. शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है.
#WATCH | मालवीय नगर आग हादसा | पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, " मेरी एक बेटी है, तारिणी अग्रवाल, जिसकी उम्र 42 साल है। उसकी दो बेटियां हैं—एंजल, जो 20 साल की है, और उसकी छोटी बेटी, जो 17 साल की है। हमें नहीं पता कि वे कहां हैं। तीनों ही लापता हैं... मुझे पुलिस से भी फ़ोन आया… pic.twitter.com/IbOpE5XkQ2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा, रेस्टोरेंट-होटल में लगी भीषण आग…20 से ज्यादा लोगों की मौत, कई गंभीर
ये भी पढ़ें : रेवाड़ी में चलती थार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने लगाई छलांग, बाल-बाल बची जान
ये भी पढ़ें : अंबाला में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार

