पंजाब यूनिवर्सिटी में तैयार हो रहा जेन-जी पोस्ट ऑफिस, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस, स्टूडेंट्स को मिलेगा गेमिंग-रीडिंग और डिजिटल सर्विस
पंजाब यूनिवर्सिटी में जेन-जी पोस्ट ऑफिस तैयार हो रहा है. यहां स्टूडेंट्स को एआई सर्विस, फ्री वाई फाई, गेमिंग, रीडिंग सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी.

Published : December 6, 2025 at 11:28 AM IST
चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थित डाक घर को अब जेन-जी के लिए नया रूप दिया जा रहा है. नतीजतन यह डाकघर अब पूरी तरह डिजिटलाइज होगा और जेन-जी को यहां सभी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी. इतना ही नहीं पीयू के स्टूडेंट्स अपने खाली समय में डाकघर में चेस और कैरम भी खेल सकेंगे. साथ ही चाय कॉफी का लुत्फ उठाते हुए बुक्स भी पढ़ सकेंगे.

नए डाकघर में होगी ये सुविधाएं: पीयू का यह डाक घर अब पारंपरिक डाक घर और सामान्य सेवा केंद्र न रहकर नेक्स्ट-जेन की सुविधा के लिए बदल जाएगा. युवाओं की पसंद के अनुसार सभी डिजिटल सुविधाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को ध्यान में रखते हुए इस 'जेन-जी पोस्ट ऑफिस' में स्टडी कॉर्नर समेत फ्री वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन, मैगजीन, अखबार, पुस्तकें, और चाय-कॉफी के साथ-साथ अन्य कई आधुनिक सुविधाएं होंगी.
जल्द होगा उद्घाटन: पंजाब यूनिवर्सिटी में बनाए जा रहे चंडीगढ़ के इस पहले जेन-जी पोस्ट ऑफिस का करीब 90% काम पूरा हो चुका है. नतीजतन 15-20 दिसंबर तक के आसपास यंगस्टर्स के इस पसंदीदा पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया जा सकता है.महीने के अंत तक इसकी शुरूआत कर दी जाएगी. इसके बाद पीजीआई समेत अन्य जगहों पर भी ठीक ऐसे ही पोस्ट ऑफिस बनाए जाएंगे. इस हाईटेक और सुविधाजनक मॉडल को नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये होगी मुख्य सुविधाएं:
- लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा.
- एआई कियोस्क फॉर्म भरना होगी.
- एड्रेस वेरिफिकेशन सेकंडों में होगी.
- क्यूआर कोड स्कैन कर 15 सेकंड में पार्सल ड्रॉप होगा.
- क्यूआर कोड से पेमेंट होगा.
- एक कमांड पर घर से पार्सल पिकअप, ई-बाइक डिलीवरी, रियल टाइम लाइव ट्रैकिंग होगी.
- एआई भावनाओं को समझकर हैंडरिटन कार्ड बनाएगा.
- युवाओं के लिए आर्ट वर्कशॉप समेत कई तरह के इवेंट होंगे.
जानें पंजाब यूनिवर्सिटी का इतिहास: पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1882 में अविभाजित भारत के लाहौर में हई थी, जो आज पाकिस्तान में है. भारत विभाजन के बाद विश्वविद्यालय को चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया और वर्ष 1956 से यह यहां पूर्ण रूप से संचालित हो रहा है. पंजाब विश्वविद्यालय देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है.

