क्रिसमस पर फ्री में कार, उद्योगपति ने कर्मचारियों को दिल खोलकर दिया गिफ्ट, खूब हुआ डांस
चंडीगढ़ के उद्योगपति एम.के.भाटिया ने अपने कर्मचारियों को क्रिसमस के मौके पर फ्री कारें बांटी हैं.

Published : December 23, 2025 at 8:55 PM IST
चंडीगढ़: दिवाली की तरह क्रिसमस पर भी उद्यमी और समाजसेवी एम.के. भाटिया ने अपने सहकर्मियों के लिए खुशियों का बड़ा संदेश दिया है. क्रिसमस और नववर्ष के उपलक्ष्य में उन्होंने एक बार फिर अपने कर्मचारियों को 6 कारें भेंट कीं. इस अवसर पर उन्होंने हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ से प्रेरणा लेते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में “धुरंधर” बनने का संदेश दिया.
निष्ठा, मेहनत से करें काम : समारोह के दौरान एम.के. भाटिया ने कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो अपने कार्य को पूरी निष्ठा, मेहनत और उत्कृष्टता के साथ करते हैं. उन्होंने कहा कि, “हर व्यक्ति को अपने जीवन और पेशे में धुरंधर बनकर काम करना चाहिए. जब आप अपने काम में सर्वश्रेष्ठ बनने का लक्ष्य रखते हैं, तो सफलता स्वतः आपके साथ जुड़ जाती है.”
मेहनत से हासिल होगा हर लक्ष्य : भाटिया ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की भावना और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने अपने सहकर्मियों को संगठन की असली ताकत बताते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति उनके समर्पण और ईमानदार प्रयासों का परिणाम है.

एमके भाटिया की पहल की सराहना : कर्मचारियों ने एमके भाटिया की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम न केवल आर्थिक सहयोग देते हैं, बल्कि मनोबल भी बढ़ाते हैं. उनका कहना था कि एम.के. भाटिया का ये प्रयास उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता है.

क्रिसमस, न्यू ईयर की शुभकामनाएं : कार्यक्रम के अंत में भाटिया ने सभी को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष नई उपलब्धियों, नवाचार और सामूहिक सफलता का वर्ष होगा. उन्होंने दोहराया कि संगठन का लक्ष्य केवल व्यापारिक सफलता नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना भी है




हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - दिवाली पर कर्मचारियों की लग गई लॉटरी, 51 चमचमाती ब्रांड न्यू कारों का मिला बंपर गिफ्ट
ये भी पढ़ें - 10वीं पास ने कबाड़ की जुगाड़ से बनाई रोल्स रॉयस जैसी कार, यूट्यूब से आया आईडिया, अक्षय कुमार को करेगा गिफ्ट
ये भी पढ़ें - हवा में उगते आलू, बिना मिट्टी के 10 गुना ज्यादा हो रहा प्रोडक्शन, करनाल में आई नई क्रांति

