सड़कों से कूड़ा उठाया, कचरा गाड़ी चलाई, चंडीगढ़ के इंदरजीत सिंह सिद्धू ने अब जीता पद्मश्री अवॉर्ड
चंडीगढ़ सेक्टर 49 की सड़कों पर रोजाना सुबह कूड़ा उठाने वाले रिटायर्ड IPS इंदरजीत सिंह सिद्धू को पद्मश्री अवॉर्ड मिलेगा.

Published : January 25, 2026 at 8:18 PM IST
चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ सिटी में रहने वाले पंजाब के पूर्व डीआईजी इंदरजीत सिंह सिद्धू को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. पूर्व डीआईजी इंदरजीत सिंह सिद्धू को ये अवॉर्ड समाज सेवा (Social Work) के लिए दिया जा रहा है. पूर्व डीआईजी इंदरजीत सिंह सिद्धू रोज सुबह शहर की सड़कों पर फैली गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में फेंका करते थे. उनका कूड़ा फेंकते हुए एक वीडियो भी खासा वायरल हुआ था.
कौन हैं इंदरजीत सिंह सिद्धू ? : इंदरजीत सिंह सिद्धू को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इंदरजीत सिंह सिद्धू मूल रूप से पंजाब के संगरूर जिले के धुरी तहसील के बूगरा गांव के रहने वाले हैं. वे पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हैं. उनकी उम्र करीब 88 वर्ष है. वे 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए थे. 1986 में उन्होंने अमृतसर में सिटी SP के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं. 1987 में वो चंडीगढ़ आए और DIG CID के पद पर नियुक्त हुए थे. 1996 में रिटायरमेंट के बाद वो अपनी पत्नी देविंदर पाल कौर के साथ सेक्टर 49 की IAS-IPS सोसाइटी में रहने लगे. 2023 में उनकी पत्नी का निधन हो गया, जिसके बाद वह अकेले ही सैर करते और सफाई कार्य में जुटे रहते. पिछले 10 से ज्यादा वर्षों से वे सैनिटेशन कार्ट लेकर हर दिन सुबह 6 बजे शहर की सड़कें और नालियां साफ करते हैं.
This clip which was shared with me is about Shri Inder Jit Singh Sidhu of Chandigarh.
— anand mahindra (@anandmahindra) July 22, 2025
Apparently, every morning at 6 AM, in the quiet streets of Chandigarh’s sector 49, this 88-year-old retired police officer begins his day in service.
Armed with nothing but a cycle cart and… pic.twitter.com/pkDlptoY8f
बेटा यूएस में नौकरी करता है : उनके बेटे यूएस में नौकरी करते हैं. वो वहीं सेटल हैं. उनकी बेटी और दामाद मोहाली में रहते हैं. लोकल लोगों ने बताया था कि पिछले 10-12 सालों से सिद्धू जब भी सैर के लिए निकलते, सड़कों पर गंदगी देखकर उसे साफ करने लगते. वो रात में मार्केट के आसपास कचरा उठाते और डस्टबिन में डालते. कई बार लोगों ने उन्हें रोका, लेकिन वो अपनी इस आदत को छोड़ने को तैयार नहीं थे. उनका मानना था कि पढ़े-लिखे लोग अपने शहर को साफ रखने में बड़ा योगदान दे सकते हैं. इसके लिए वो हमेशा ग्लव्स पहनकर सड़कों से कचरा उठाते थे. यहां तक कि स्थानीय सफाई कर्मचारियों ने इंदरजीत सिंह सिद्धू को ऐसा करने से रोका लेकिन वे नहीं माने.
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो: शहर से कूड़ा उठाने का उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसे आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया था जिसके बाद इंदरजीत सिंह सिद्धू खासी चर्चा में आ गए थे. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उनके वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि " चंडीगढ़ के श्री इंदर जीत सिंह सिद्धू हर सुबह 6 बजे, चंडीगढ़ के सेक्टर 49 की शांत गलियों में, अपने सेवा कार्य की शुरुआत करते हैं. सिर्फ एक साइकिल ठेला और कर्तव्य की अटूट भावना के साथ, वे धीरे-धीरे और लगन से सड़क किनारे से कूड़ा उठाते हैं. वे कहते हैं कि स्वच्छ सर्वेक्षण सूची में चंडीगढ़ को मिली 'नीची रैंकिंग' से वे खुश नहीं थे. लेकिन शिकायत करने के बजाय, उन्होंने काम करना चुना. उनके द्वारा उठाया गया हर कूड़ा सिर्फ कूड़ा हटाना नहीं है. ये एक संदेश है. एक बेहतर दुनिया में उनका शांत, दृढ़ विश्वास. उम्र या पहचान की परवाह किए बिना, सार्थक जीवन जीने में विश्वास. युवाओं और गति के प्रति जुनूनी दुनिया में, उनके धीमे लेकिन स्थिर कदम हमें बताते हैं कि उद्देश्य कभी सेवानिवृत्त नहीं होता. सेवा की कोई उम्र नहीं होती. सड़कों के इस शांत योद्धा को सलाम.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के साथ तिरंगा फहराएगी हरियाणा की बेटी, दादी बोली - "पोती ने दी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी"
ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये 10 बेस्ट Wishes, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्रर राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 12 पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा पुलिस पदक

