ETV Bharat / bharat

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार की बासुकीनाथ धाम में पूजा, तपोवन में BLO से करेंगे संवाद

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे पहाड़ का निरीक्षण करने तपोवन जाएंगे.

cec-gyanesh-kumar-offered-prayers-at-basukinath-dham-then-interacted-with-blo
बासुकीनाथ धाम में पूजा करते सीईसी ज्ञानेश कुमार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 5, 2026 at 9:49 AM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 10:03 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमका/रांची: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय संथाल के देवघर और दुमका दौरे पर हैं. सोमवार की सुबह दुमका में उन्होंने सपरिवार विधि विधान के साथ बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्चना की. पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा से देश में सुख, समृद्धि और तरक्की की कामना की है. यहां से वे सीधे तपोवन जाएंगे. जहां तपोवन पहाड़ी का निरीक्षण करेंगे और फिर बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

मीडिया से बातचीत करते मुख्य चुनाव आयुक्त (Etv Bharat)

SIR को लेकर की जाएगी विस्तृत चर्चा

आज थोड़ी देर बाद सुबह करीब 10:30 बजे देवघर स्थित तपोवन पहाड़ का निरीक्षण करेंगे. यहां चुनावी बुनियादी ढांचे की समीक्षा करेंगे. करीब 11:00 बजे मोहनानंद प्लस-2 उच्च विद्यालय, तपोवन में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ बैठक और संवाद करेंग. साथ ही झारखंड में होने जा रहे SIR पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे. दोपहर 12:00 बजे तपोवन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ इंटरैक्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:20 बजे देवघर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना का शेड्यूल है.

गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

बासुकीनाथ धाम को फौजदारी बाबा भी कहा जाता है. देवघर के बाबा मंदिर में पूजा के बाद फौजदारी बाबा के दरबार में माथा टेकने से पूजा पूर्ण मानी जाती है. इधर, मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर बासुकीनाथ मंदिर में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी. इससे पहले मंदिर परिसर पहुंचने पर दुमका के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वहीं, दुमका जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.

cec-gyanesh-kumar-offered-prayers-at-basukinath-dham-then-interacted-with-blo
मुख्य चुनाव आयुक्त को फोटो भेंट करते उपायुक्त (Etv Bharat)

रविवार को दोपहर बाद देवघर एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद वे सीधे विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे थे. जहां उन्होंने सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश में शांति, सौहार्द और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की कामना की थी. इसके बाद नौलखा मंदिर और एम्स देवघर का भी उन्होंने निरीक्षण किया. जहां मतदाता सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देने की बात कही.

ये भी पढ़ें: देवघर एम्स पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कहा- व्यवस्था देखकर गर्व और संतोष का हो रहा अनुभव

दो दिवसीय झारखंड दौरे के लिए देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा

दो दिनों के झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचेंगे ज्ञानेश कुमार, जानिए क्या है कार्यक्रम

Last Updated : January 5, 2026 at 10:03 AM IST