ETV Bharat / bharat

अपनी पत्नी के लिए शख्स ने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए, बेबी शावर प्रोग्राम को बना दिया खास

बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर बेबी शावर प्रोग्राम को खास बना दिया.

showering flowers from a helicopter
प्रकाश कुम्पाला ने बेबी शावर प्रोग्राम में पत्नी को सरप्राइज किया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 27, 2026 at 2:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में एक अनोखा बेबी शावर प्रोग्राम हुआ. यहां एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी के बेबी शावर प्रोग्राम के दौरान हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर इस मौके को खास बना दिया.

सीमांतम (बेबी शावर) सेरेमनी के दौरान हेलीकॉप्टर से पति द्वार पत्नी पर फूल बरसाए जाने की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. यहां पति ने अपनी पत्नी को खास सरप्राइज दिया. कुल मिलाकर देखा जाए तो मंगलुरु में हुए एक बेबी शावर सेरेमनी ने अब सबका ध्यान खींचा है.

अपनी पत्नी के लिए शख्स ने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए, बेबी शावर प्रोग्राम को बना दिया खास (ETV Bharat)

यह मंगलुरु के अड्यार गार्डन में हुई एक शादी की सेरेमनी थी. इस दौरान बिजनेसमैन प्रकाश कुम्पाला ने अपनी गर्भवती पत्नी अर्पिता को यह अनोखा सरप्राइज दिया. जब सेरेमनी चल रही थी, आसमान में एक हेलीकॉप्टर से सैकड़ों फूलों की पंखुड़ियां बरसीं. इससे पत्नी, रिश्तेदार और मेहमान हैरान रह गए.

प्रकाश कुम्पाला का कहना था कि, उन्होंने शादी के लिए हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करने का फैसला किया था. हालांकि, उस समय यह नहीं हुआ, इसलिए इसे सीमांतम (बेबी शावर) के दौरान करने का फैसला किया.

इसके लिए उन्होंने पिछले दस दिनों से परमिशन लेने के लिए कड़ी मेहनत की थी. उनकी पत्नी को सीमांतम के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करने के आइडिया के बारे में पता नहीं था. उन्होंने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए इस आइडिया के बारे में नहीं बताया. प्रकाश ने बताया कि, उनकी पत्नी को हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करने के बारे में तब पता चला वे उसे स्टेज से बाहर ले जा रहे थे. यह एक पति का अपनी पत्नी के लिए सरप्राइज गिफ्ट था.

सेरेमनी में आए लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर किया, और वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है. यह पहली बार है जब मंगलुरु में किसी बेबी शावर सेरेमनी में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश हुई है.

कई लोगों ने प्रकाश की इस बात के लिए तारीफ की है कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए अपने प्यार और देखभाल को एक अलग तरीके से दिखाया है.

ये भी पढ़ें: चेहरा नहीं... पैर की उंगलियों को देखकर बता देते हैं नाम, अनोखा टैलेंट देख हो जाएंगे हैरान!