चंडीगढ़ में बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 5 को बचाया गया, 2 अपनेआप निकले बाहर
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बिल्डिंग गिर गई है. हादसे के बाद मलबे में कई लोग दब गए.

Published : July 4, 2026 at 6:36 PM IST
|Updated : July 4, 2026 at 6:56 PM IST
चंडीगढ़ : शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम एक बिल्डिंग गिर गई. होटल द फर्न के नजदीक ये बड़ा हादसा हुआ. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और दो लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है.
2 लोग अभी भी फंसे : चंडीगढ़ के मेयर सौरव जोशी ने कहा कि जिस समय बिल्डिंग गिरी उस वक्त रेनोवेशन का काम चल रहा था. हादसे के वक्त करीब 6-7 लोग अन्दर थे. 3 को रेस्क्यू किया गया है, 2 लोग अपने आप बाहर आ गए थे, 2 लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया.
दो मंजिला बिल्डिंग गिरी : चंडीगढ़ में शनिवार शाम को अचानक से दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई. जानकारी के मुताबिक अंदर काम कर रहे बिल्डिंग मालिक और मजदूर मलबे में दब गए. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. पुलिस की टीमें भी फौरन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिल्डिंग गिरने पर ऐसा लगा मानो भूकंप आया हो और अचानक से दो मंजिला बिल्डिंग ज़मीदोज़ हो गई जिससे कई लोग बिल्डिंग के अंदर दब गए.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी : बिल्डिंग गिरते वक्त अंदर कितने लोग थे, अभी तक इसका सही अनुमान नहीं मिल सका है. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से पहले लेंटर को हटाया गया. फिर तलाशी अभियान तेज़ किया गया. एसपी के मुताबिक बिल्डिंग काफी पुरानी थी. इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 28/9 में बनी इस बिल्डिंग में स्क्रैप का काम चल रहा था. बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से ही उसकी छत गिर गई है. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

3 जुलाई को भी हुआ था हादसा : आपको बता दें कि इससे पहले 3 जुलाई को चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CCET) के पुराने हॉल की छत भरभराकर गिर गई थी. हालांकि, इस इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित कर खाली करा लिया गया था, जिससे घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : बहादुरगढ़ में फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 5 श्रमिक झुलसे, धमाके से दो मंजिला इमारत गिरी
ये भी पढ़ें : ना फायर एनओसी, ना इक्विपमेंट, गुरुग्राम में अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी की बिल्डिंग में लगी आग, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ के मोबाइल मार्केट में विकराल आग से अफरा-तफरी, दौड़ते-भागते लोगों ने खाली की बिल्डिंग

