ETV Bharat / bharat

पंजाब : होशियारपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में BSF जवान गिरफ्तार

पंजाब में पत्नी की हत्या के सिलसिले में बीएसएफ के एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

BSF jawan arrested for murdering his wife
पत्नी की हत्या के आरोप में BSF जवान गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो-IANS)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 15, 2026 at 9:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

होशियारपुर (पंजाब) : पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ के एक जवान को शनिवार को अपनी पत्नी की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बयाया कि आरोपी बीएसएफ जवान अमरजीत सिंह, जो शेखमट्टा गांव का रहने वाला है, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह मामला पीड़िता रमा के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया. रमा की शादी अमरजीत सिंह से करीब 12 साल पहले हुई थी. एफआईआर के मुताबिक, शादी के बाद रमा को उसके पति ने परेशान किया और उसके साथ मारपीट की.

वहीं 13 और 14 अगस्त की दरमियानी रात, लगभग 4 बजे, पीड़िता के पिता राम चंद को सूचना मिली कि अमरजीत सिंह ने फोन करके बताया कि रमा घर की छत से गिर गई है और उसे हाजीपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है.

जब राम चंद और परिवार के दूसरे सदस्य अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने रमा को मृत पाया. साथ ही रमा के शरीर पर चोट के कई निशान थे. एफआईआर में कहा गया है कि रमा की कथित तौर पर उसके पति ने पिटाई की और हत्या कर दी. हाजीपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर पति सहित चाचा-चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. वहीं देर शाम पोस्टमार्ट करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका का एक 8 वर्ष का बेटा ओर एक बेटी है.

ये भी पढ़ें- नशेड़ी बेटे ने चाकू से गोदकर की माता-पिता की हत्या, फिर शवों का वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजा