ETV Bharat / bharat

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पंचकूला जिला अदालत को भी धमकी वाला ई-मेल, सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए ये धमकी दी गई है.

Bomb threat to Punjab and Haryana High Court
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 9, 2026 at 3:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़/पंचकूला : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद सर्च ऑपरेशन जारी है. पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है.

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी : चंडीगढ़ शहर स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए ये धमकी दी गई है. इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और तत्काल प्रभाव से पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है.

बम की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी : बम की तलाश के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है. पुलिस और बम निरोधक दस्ते की ओर से अंदर गहन तलाशी ली जा रही है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और बम की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है.

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (Etv Bharat)

पंचकूला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी : वहीं पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत में भी सोमवार की दोपहर पुलिस को बम होने की सूचना मिली. इसके तुरंत बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. ये धमकी सेशन जज के आधिकारिक ई-मेल पर प्राप्त हुई, जिसके तुरंत बाद पुलिस व प्रशासन हरकत में आया. ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही गई है. पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करवा लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया.

कोर्ट परिसर की जांच : पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि धमकी संबंधी सूचना मिलते ही निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार त्वरित कार्रवाई की गई. कोर्ट परिसर की पूरी तरह जांच कर ली गई है और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है. आमजन से अपील कर कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

पंचकूला जिला अदालत को भी धमकी वाला ई-मेल (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : अंबाला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मेल के जरिए मिला संदेश, अलर्ट मोड पर पुलिस

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सचिवालय को कराया गया खाली,बम से उड़ाने की मिली थी धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां