ETV Bharat / bharat

बोकारो में एक ही परिवार के 3 लोगों की मिली लाश, शुरुआती जांच में सामने आई मौत की ये वजह

बोकारो में दिल दहलाने वाली घटना घटी है. एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Police present at scene
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 31, 2025 at 6:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: जिले में हृदय विदारक घटना घटी है. यहां पति-पत्नी और बच्चे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र की है. यहां स्ट्रीट 5 स्थित आउट हाउस के एक कमरे में एक मासूम और पति-पत्नी का शव पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक, शव कुंदन तिवारी, उसकी पत्नी रेखा देवी ओर दो साल के बच्चा का है. कुंदन तिवारी अपने परिवार से अलग किराए के कमरे में रहता था. हरला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले में मृतक के परिजन एवं सिटी डीएसपी का बयान (Etv bharat)

मृतक परिवार पर काफी कर्ज था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. कुंदन तिवारी, बिहार के बांका निवासी थे और उनकी पत्नी रेखा देवी, बोकारो जिले के ही टुपकाडीह की रहने वाली थी और दोनों ने लव मैरेज की थी. पुलिस की जांच और पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें प्रथम दृष्टया फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की गई होगी. फंदा लगाने से पहले बच्चे की हत्या की गई होगी. जिस तरह से लग रहा है कि दम घूटने से बच्चे की मौत हुई है लेकिन यह जांच का विषय है और मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा: आलोक रंजन, सिटी डीएसपी

मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

वहीं मृतक के परिजनों की इस मामले में थोड़ी अलग राय है. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि मृतक कुंदन तिवारी ने मकान मालिक से कर्ज ले रखा था और कर्ज चुकाने के बदले मकान मालिक उसे हर दिन प्रताड़ित करता था. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस सिर्फ अनुसंधान करने की बात कह रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में कुछ कह पाएगी.

ये भी पढ़ें- खूंटी के अड़की में मर्डर, पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

गाली-गलौज से परेशान होकर बुजुर्ग दंपती की हत्या, खूंटी डबल मर्डर केस में दो आरोपी गिरफ्तार

धनबाद गोलीकांड: डबल मर्डर का आरोपी निकला मृतक