ETV Bharat / bharat

नए साल पर हिमाचल में धमाका, बिल्डिंग और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर

नए साल पर हिमाचल प्रदेश के सोलन में नालागढ़ पुलिस थाने के पास धमाके से लोगों में दहशत का माहौल.

Blast in Solan Himachal Pradesh
हिमाचल के नालागढ़ में धमाका (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 1:42 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 3:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सोलन: नए साल का जश्न मनाने दूर-दूर से पर्यटक हिमाचल के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हुए हैं. इसी बीच सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका हुआ है. धमाके से आसपास की बिल्डिंग और आर्मी अस्पताल के शीशे चूर-चूर हो गए हैं. इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और इलाके को सील कर दिया है.

नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका

स्थानीय लोगों का कहना है कि, नालागढ़ में पुलिस थाना के समीप एक गली में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके की वजह से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. धमाका इतनी जोर से हुआ है कि आसपास की बिल्डिंग और आर्मी अस्पताल के शीशे भी चकनाचूर हो गए हैं. घटाना की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी अपनी टीम के साथ फौरन मैके पर पहुंचे.

हिमाचल के नालागढ़ में धमाका (ETV Bharat)

स्थानीय लोगों ने बताया है कि, नए साल के पहले दिन ही सुबह-सुबह ये धमाका हुआ. धमाके की आवाज 400 से 500 मीटर तक दूर तक सुनाई दी. धमाके की आवाज से सुबह चाय की दुकान पर बैठे लोग भी सहम गए. किसी को कुछ समझ नहीं आया आखिर क्या हुआ है? धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Blast in Solan Himachal Pradesh
धमाके से खिड़कियों के शीशे चकनाचूर (ETV Bharat)

पुलिस ने इलाके को किया सील

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि, "बद्दी पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है. फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है. धमाका किन कारणों से हुआ है इसको लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है. इस मामले में लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है."

कोई ईमेल या थ्रेटनिंग मैसेज नहीं

बद्दी एसपी ने कहा कि, "धमाके को लेकर बद्दी पुलिस को किसी भी तरह का ईमेल या फिर थ्रेटनिंग मैसेज नहीं पहुंचा है. लेकिन, पुलिस हर पहलू से इस मामले में जांच कर रही है. केमिकल के कारण भी यहां पर धमाका हो सकता है, क्योंकि इस क्षेत्र में स्क्रैप और वेस्ट मटेरियल भी रहता है. पिछले दिनों भी नालागढ़ थाना के अंतर्गत केमिकल के कारण एक धमाका देखने को मिला था. इसको लेकर पुलिस जांच की जा रही है."

Blast in Solan Himachal Pradesh
जांच में जुटी पुलिस (ETV Bharat)

धमाके के कारण पुलिस थाना के आईओ रूम को नुकसान

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि, यह घटना गुरुवार सुबह 9:40 के आसपास की है, धमाके के कारण नालागढ़ पुलिस थाना के आईओ रूम को नुकसान पहुंचा है. आर्मी कैंटीन और साथ लगते घरों को भी नुकसान हुआ है. घटना के कारण क्या रहे हैं, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. यदि किसी व्यक्ति ने शरारत की है तो उसको लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी.

Blast in Solan Himachal Pradesh
मौके पर फोरेंसिक टीम (ETV Bharat)

FSL रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

एसपी विनोद धीमान ने कहा कि, स्क्रैप डीलरों से भी सावधानी बरतने की बात हमेशा की जाती है. इसको लेकर थाना चौकियों से भी उन्हें निर्देश जारी होते हैं. उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, क्योंकि एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस हर तरह से इस मामले में नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: दुखद! बर्थडे पार्टी मानकर लौटते वक्त हुआ कार एक्सीडेंट, एक युवक और दो युवती की हुई मौत, एक अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अनुकंपा आधार पर सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, इन विभागों इतने आवेदकों को मिली नियुक्तियां

Last Updated : January 1, 2026 at 3:34 PM IST