ETV Bharat / bharat

फरीदाबाद की केमिकल कंपनी में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 42 लोग झुलसे, इलाके को खाली कराया गया

हरियाणा के फरीदाबाद में कंपनी में ब्लास्ट के बाद अचानक भीषण आग लग गई है. आग के चलते 42 लोग झुलस गए हैं.

Blast at Faridabad company several people injured in fire
फरीदाबाद की कंपनी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 16, 2026 at 7:12 PM IST

|

Updated : February 16, 2026 at 7:45 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित कालका केमिकल कंपनी में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई है. आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. ब्लास्ट के बाद आग की लपटों ने तेज़ी से पूरे परिसर को अपने आगोश में ले डाला. आग लगने के बाद बॉयलर में भी ब्लास्ट हुआ जिसके बाद लोग यहां-वहां दौड़ते नज़र आए. 12 घायलों को सिविल हॉस्पिटल और लगभग 30 लोगों को फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. घायलों मे तीन पुलिसकर्मी और दो दमकल कर्मी भी है. ब्लास्ट से आसपास गुजरने वाले लोग भी चपेट में आ गए. कंपनी के बाहर खड़े 8 से 10 वाहन भी आग की चपेट में आ गए हैं.

केमिकल कंपनी में भीषण ब्लास्ट : केमिकल कंपनी में भीषण ब्लास्ट के बाद लगी आग से वहां काम कर रहे 42 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को इलाज के लिए फौरन फरीदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. आग लगने की ख़बर के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के साथ राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें लगभग 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया गया है.

फरीदाबाद की केमिकल कंपनी में ब्लास्ट के बाद भीषण आग (Etv Bharat)

आग लगने से कई लोग झुलसे : फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. फरीदाबाद के CMO जयंत आहूजा ने बताया कि सेक्टर 24 में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर आई थी और वहां से 12 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिन्हें केमिकल बर्न है. वहीं लगभग 30 घायलों को फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल हमारे एंबुलेंस मौके पर है और अस्पताल में वार्ड को खाली करवाया गया है और छुट्टी पर गए डॉक्टर को वापस बुलाया गया है. हमने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और घायलों को शुरुआती ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.

मौके पर पहुंचे विधायक : आग लगने की ख़बर के बाद मौके पर पहुंचे बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि अभी वे हादसे के बारे में तमाम जानकारियां ले रहे हैं और बड़ा ही दुखद हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि घायलों को प्राइवेट और सरकारी अस्पताल भेजा गया है और जांच करने के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी, वो की जाएगी. वहीं एसडीएम त्रिलोकचंद ने बताया कि इस कंपनी के बाहर केमिकल के 30 ड्रम भी रखे हुए थे और ब्लास्ट होने से आने जाने वाले लोग भी चपेट में आए हैं, कुछ घायलों को फॉर्टिस हॉस्पिटल में, जबकि 12 घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद, अनजान परिवार ने यूं जीता दिल, यूट्यूब पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार

ये भी पढ़ें : पलवल के छांयसा गांव में मौतों पर सरकार सतर्क, झोलाछाप डॉक्टर रडार पर, स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- "जांच शुरू,दोषी को नहीं बख्शा जाएगा"

ये भी पढ़ें : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस गैंग के चार आरोपी झज्जर से गिरफ्तार

Last Updated : February 16, 2026 at 7:45 PM IST