ETV Bharat / bharat

'राहुल गांधी नेगेटिव पॉलिटिक्स के पोस्टर बॉय', 'कम्प्रोमाइज्ड PM' तंज पर BJP का पलटवार..निकाली हिस्ट्री

'कॉम्प्रोमाइज्ड' पर छिड़ी बहस को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. भाजपा अध्यक्ष ने पलटवार किया है.

Etv Bharat
सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी, पीएम मोदी (डिजाइन इमेज) (ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 25, 2026 at 7:57 PM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 8:59 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

अनामिका रत्ना

नई दिल्ली: इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के बाद से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच 'कम्प्रोमाइज्ड' विवाद गहराता जा रहा है. वहीं, राहुल गांधी के पीएम मोदी पर 'कम्प्रोमाइज्ड' आरोप के बाद से ही भाजपा काफी आक्रामक है. अब भाजपा अध्यक्ष ने तो कांग्रेस पर हमला बोला ही, इसी आरोप की पुनरावृत्ति केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी करते हुए गांधी परिवार को घेरा है.

भाजपा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को कॉम्प्रोमाइज्ड तो बताया ही साथ ही नेहरू गांधी परिवार के कॉम्प्रोमाइज्ड का आरोप लगाते हुए आरोपों की झडी लगा दी है. भाजपा इस मामले श्रृंखलाबद्ध तरीके से हमले करेगी,जिसकी शुरुआत एआई समिट के हमले के दूसरे दिन से ही हो चुकी है.

कम्प्रोमाइज्ड पर भाजपा कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोपों का दौरै जारी, ईटीवी भारत की रिपोर्ट (ETV Bharat)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "नेहरू-गांधी परिवार केवल अपने स्वार्थों की रक्षा के लिए समझौता मिशन चला रहा है. उन्होंने कहा कि, एक समय था जब नेहरू ने कहा था कि '45 करोड़ लोग मेरी जिम्मेदारी हैं.'

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति का पोस्टर बॉय है. उन्होंने 247 से ज्यादा विदेश यात्राएं की हैं, लेकिन ज्यादातर यात्राओं की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी गई. उन्होंने पूछा कि, क्या यह भी समझौता मिशन का हिस्सा था...मुझे लगता है कि भारत के लोगों ने उनके इस समझौता मिशन को अच्छी तरह समझ लिया है और आने वाले समय में जनता उन्हें इसका दंड देगी."

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी और नेहरू-गांधी परिवार को 'पूर्ण रूप से कम्प्रोमाइज्ड परिवार' बताया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अदाणी मामले और जेफरी एपस्टीन फाइल्स के दबाव में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया.

दोनों पार्टियों के बीच यह जंग संसद से सड़क तक पहुंच गई है, जहां युवा कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को भाजपा ने 'देश की छवि खराब करने' का प्रयास बताया. वहीं अब भाजपा गांधी परिवार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के 'समझौता इतिहास' के आरोप लगा रही है.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेहरू-गांधी परिवार पर 'हमेशा अपने हितों की रक्षा करने' का आरोप लगाते हुए कहा कि यह परिवार राष्ट्रहित से समझौता करता रहा है. उन्होंने नेहरू के 1954 तिब्बत समझौते, इंदिरा गांधी के 1971 शिमला समझौते में 93 हजार पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने, राजीव गांधी के बोफोर्स घोटाले में दोस्त ओट्टावियो क्वात्रोक्की को बचाने, और सोनिया गांधी के 2004-14 के दौरान राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) के जरिए 'सुपर पीएम' बनकर चीनी फंडिंग लेने जैसे आरोप भी लगाए.

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल को 'नकारात्मक राजनीति का पोस्टर बॉय' और 'विदेशी ताकतों का कठपुतली' बताया, साथ ही ये भी आरोप लगाया कि वह 247 विदेशी यात्राओं में प्रोटोकॉल तोड़ते हैं और भारत विरोधी तत्वों से मिलते हैं. भाजपा ने कांग्रेस को 'कम्प्रोमाइज्ड कांग्रेस' का हैशटैग देकर सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया है, जहां नेहरू-गांधी परिवार को सीआईए फंडिंग और चीन से संबंधों के लिए घेरा गया.

जबकि कांग्रेस इन आरोपों को 'ध्यान भटकाने की साजिश' बता रही है. राहुल गांधी ने भोपाल में 'किसान महाचौपाल' रैली में मोदी को 'कम्प्रोमाइज्ड' बताते हुए कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता किसानों, कपड़ा उद्योग और डेटा के खिलाफ है. उन्होंने मोदी से समझौता रद्द करने की चुनौती दी, लेकिन कहा कि 'डर' की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाएंगे.

जबकि भाजपा AI समिट में कांग्रेस के किए प्रदर्शन को लगातार 'देश की छवि धूमिल करने' का प्रयास बताकर पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है सोशल मीडिया पर हैशटैग 'कांग्रेस कम्प्रोमाइज्ड' और पीएम कम्प्रोमाइज्ड ट्रेंड कर रहे हैं, जहां भाजपा ने गांधी परिवार की विदेशी फंडिंग और कांग्रेस ने मोदी के अदाणी-अंबानी लिंक्स पर हमले किए हैं.

हालांकि दोनों ही पार्टियां इस विवाद को बजट सत्र में उठाने की भी तैयारी कर रहीं हैं, जिससे बजट सत्र का दूसरा हिस्सा भी हंगामेदार होने की संभावना है. दोनों ही पार्टियां राष्ट्रहित से समझौते के आरोप लगा रही हैं. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को 'समझौता वाली पार्टी' बताया, जबकि कांग्रेस ने मोदी से अदाणी संबंध स्पष्ट करने की मांग की.

ये भी पढ़ें: उदय चिब की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जम्मू में सड़कों पर, खुद को प्रोजेक्ट करते नजर आए नेता

Last Updated : February 25, 2026 at 8:59 PM IST