ETV Bharat / bharat

Gen-Z को साधने की कोशिश, संगठन को और मजबूत करने पर जोर...2027 के लिए BJP की बड़ी रणनीति

भाजपा अब जेन-जी के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर जोर दे रही है. अनामिका रत्ना की रिपोर्ट.

BJP sharpens strategy for 2027 polls focuses on grassroots outreach  and  strategy to woo gen z
पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 29, 2026 at 7:54 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति को नया रूप दिया है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में हाल ही में हुई बैठकों में जमीनी पहुंच बढ़ाने, युवा मतदाताओं खासकर जेन-जी से सीधे जुड़ाव और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ लंबी चर्चा कर युवाओं तक पहुंच और बूथ स्तर तक काम करने की दिशा दी है. अगले साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और मणिपुर में चुनाव होने हैं. इनमें से पांच राज्यों में भाजपा सत्ता में है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चल रही है. पार्टी इन चुनावों को 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देख रही है.

बीजेपी की 2027 की रणनीति पर ईटीवी भारत की रिपोर्ट (ETV Bharat)

सूत्रों की माने तो पार्टी इन राज्यों में जेन-जी कनेक्ट अभियान चलने की भी योजना बना रही है. पार्टी अब 14 से 25 वर्ष के युवाओं तक पहुंच बनाने पर खास ध्यान दे रही है. इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें विनोद तावड़े समन्वयक की भूमिका में हैं.

इस योजना के तहत सांसद और विधायक कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थानों में अनौपचारिक संवाद करेंगे. ये संवाद कार्यक्रम बातचीत परीक्षा, करियर और रोजगार जैसे मुद्दों से शुरू होगी. इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दोतरफा संवाद बढ़ाया जाएगा. पार्टी राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और युवाओं द्वारा सेवा संबंधी रील बनाने जैसे कार्यक्रम भी चलाएगी.

इसके अलावा यदि देखें तो भाजपा उत्तर प्रदेश में "कनेक्ट विद बीजेपी" अभियान, बूथ सम्मेलन और किसान चौपाल जैसे कार्यक्रम की शुरुआत पहले ही कर चुकी हैं. वहीं, पंजाब में पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इन राज्यों के लिए भाजपा बूथ स्तर की पकड़ मजबूत करने के कार्यक्रम की शुरुआत पर ज्यादा जोर दे रही है. वहीं पश्चिम बंगाल में अपनाए गए मॉडल को अन्य राज्यों में विस्तार दिया जा रहा है.

इसी के साथ पन्ना प्रमुख व्यवस्था, छोटी बैठकें और लगातार संवाद पर जोर है. उत्तराखंड में करीबी सीटों पर 'एक सीट, एक प्रभारी' व्यवस्था भी पार्टी द्वारा लागू की गई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा का उत्तर प्रदेश और पंजाब की चुनिंदा सीटों पर माइक्रो प्लानिंग चल रही है.

इसी के साथ भाजपा सितंबर यानी पीएम के जन्मदिन से सेवा संकल्प अभियान भी चलाने जा रही है. भाजपा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से जुड़ा है.

इसके अलावा पार्टी आंगनवाड़ी केंद्रों तक भी पहुंच बढ़ा रही है, सूत्रों की माने तो भाजपा आलाकमान की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए और खासकर महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाए. साथ ही युवा, किसान तथा गरीब वर्ग को भी इसमें जोड़कर उन्हें हरसंभव फायदा पहुंचाने की भी कोशिश की जाए.

पार्टी आलाकमान की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि, ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों में युवाओं से सेवा कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया जाए. वहीं, भाजपा ने वंदे मातरम् के पूरे पदों को युवाओं तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया है. संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और सामाजिक समीकरण संभालने पर काम तेज कर दिया गया है. भाजपा का लक्ष्य सत्ताधारी राज्यों को बचाना और बाकी राज्यों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें: BJP ने बदली अपनी Gen-Z योजना, छात्रों से सीधे संवाद के लिए शुरू किया अभियान