ETV Bharat / bharat

बेसअर पीएम मोदी की अपील! चर्चाओं में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला, कांग्रेस ने कसा तंज

पीएम की अपील के बाद भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े काफिले के साथ जौलीग्रांट से बीजेपी मुख्यालय जाते दिखाई दिये.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 28, 2026 at 7:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे. दौरे से पहले बीजेपी लगातार यह दावा कर रही थी कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और छोटे काफिले वाली अपील के अनुरूप होगा, मगर जैसे ही नितिन नवीन जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकले वैसे ही उनका लंबा काफिला चर्चा का विषय बन गया.

बताया जा रहा है कि नितिन नवीन के स्वागत और सुरक्षा में 35 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं. काफिले में मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की गाड़ियां भी मौजूद थीं. बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नेता एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करते नजर आए.

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा बीजेपी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है. एक तरफ आम जनता से पेट्रोल बचाने और सादगी अपनाने की अपील की जाती है वहीं, दूसरी ओर नेताओं के लंबे-चौड़े काफिले निकाले जाते हैं.

गरिमा दसौनी ने सवाल उठाते हुए कहा अगर प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लिया गया होता तो नेताओं और पदाधिकारियों को पहले से ही सीमित संख्या में वाहन रखने के निर्देश दिए जाने चाहिए थे. उन्होंने कहा आम जनता अब यह सवाल पूछ रही है कि क्या सादगी और ईंधन बचत के नियम केवल जनता के लिए ही हैं. फिलहाल बीजेपी की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार हमलावर बना हुआ है.

बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं. इस दौरान वे ऋषिकेश गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे. साथ ही साधु संतों के साथ भी संवाद करेंगे. इसके अलावा नितिन नवीन सरकार से लेकर संगठन तक सभी के कार्यों की समीक्षा करेंगे. जिसके लिए वे लगातार बैठकें करेंगे.

पढ़ें: