अंकिता भंडारी केस: बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने डालनवाला थाने में इनके खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम ने देहरादून के डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : January 5, 2026 at 10:18 PM IST
देहरादून: उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर एक तरफ सियासत गरमाई हुई है तो दूसरी तरफ लोग सड़कों पर है. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादों में उनका नाम इस्तेमाल करने पर पुलिस का सहारा लिया है. उन्होंने डालनवाला थाने में शिकायत देकर तमाम राजनीतिक दलों से लेकर सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.
बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने इन खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा: दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवार यानी 5 जनवरी 2026 को डालनवाला थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है. यह मुकदमा हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके कथित पत्नी उर्मिला सनावर के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ किया गया है.
मुकदमे में क्या-क्या लिखा? अपनी तहरीर में दुष्यंत गौतम ने लिखा है कि बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके विवादित पत्नी उर्मिला सनावर ने एक षड्यंत्र के तहत झूठ, मनगढ़ंत ऑडियो व वीडियो बनाकर उनकी और भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची है. इतना ही नहीं उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी शांति भंग करने और दंगे फैलाने के अलावा अन्य आपराधिक षड्यंत्र में भी शिकायत दी गई है.
उन्होंने लिखा है कि उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो बनाकर वायरल किए हैं. इसके बारे में उन्हें मालूम हुआ कि यह अंकिता हत्याकांड से संबंधित है. उन्होंने लिखा है कि इन वीडियो को राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ फैलाया है. उन्हें अंकिता केस में झूठे तरीके से फंसाने की कोशिश की गई है. वहीं, इन तमाम शिकायतों को उन्होंने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है.
उर्मिला सनावर के वीडियो ने मचाई थी खलबली: बता दें कि उर्मिला सनावर ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ अपना एक वीडियो जारी किया था. जिसमें वो कथित तौर वीआईपी से लेकर तमाम तरह के खुलासे की बात करती दिखी. जिसके बाद सूबे में मामले ने तूल पकड़ लिया. मामले में तूल पकड़ता देख बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम खुद सामने आए थे. साथ ही उर्मिला सनावर के आरोपों पर अपना पक्ष रखा था. अब उन्होंने उर्मिला समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
ये भी पढ़ें-
- अंकिता भंडारी वीआईपी कंट्रोवर्सी: वीडियो पर दुष्यंत गौतम की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
- अंकिता भंडारी हत्याकांड, VIP कंट्रोवर्सी पर घिरी BJP, सवालों को छोड़ भागे सांसद
- अंकिता भंडारी हत्याकांड, पुलिस ने उठाया VIP के राज से पर्दा, बताया उस रात का सच
- अंकिता भंडारी केस को लेकर अल्मोड़ा में उबाल, करन माहरा बोले- सीएम धामी और रेनू बिष्ट से भी हो पूछताछ
- अंकिता भंडारी केस पर बीजेपी नेताओं को विरोध! सांसद अजय भट्ट को दिखाए गए काले झंडे
- बीजेपी की गले की फांस बना अंकिता मर्डर केस, अपने ही बढ़ा रहे पार्टी की मुश्किल, सरकार पर खड़े हो रहे सवाल!
- उर्मिला-सुरेश की पर्सनल फाइट से उत्तराखंड की राजनीति में मची खलबली, त्रिवेंद्र ने भी दिया बड़ा बयान

