ETV Bharat / bharat

सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी पर बरसे निशिकांत दुबे, देश के लिए बताया खतरनाक

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है.

BJP MP Nishikant Dubey targeted Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi in Deoghar
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 8:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: इन दिनों पूरे देश में गोड्डा के सांसद एवं भाजपा के कद्दावर नेता निशिकांत दुबे चर्चा के विषय बने हुए हैं. क्योंकि हाल फिलहाल में उन्होंने सदन में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद से पूरा विपक्ष सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा रहा है.

सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के सवाल पर कहा कि वह देश के लिए खतरनाक हैं. उन्होंने पूरे कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो संवैधानिक संस्थाओं को ताक पर रखकर सरकार बनाने में विश्वास करती है. वैसे लोगों को लोकतंत्र का सिपाही होने का कोई हक नहीं है. इसीलिए उनके पास कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के खिलाफ जो भी सबूत हैं वह संसद में रखने का काम करेंगे. उन्हें उम्मीद है कि सदन के अध्यक्ष उन्हें अपने बातों को रखने की अनुमति भी देंगे.

राहुल गांधी पर बरसे सांसद निशिकांत दुबे (ETV Bharat)

सांसद निशिकांत दुबे पर विपक्षियों की आपत्ति का कोई असर नहीं पड़ रहा है और वह अब सिर्फ सदन में ही नहीं बल्कि सदन के बाहर भी राहुल गांधी को देश के लिए खतरनाक बता रहे हैं. राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए मंगलवार की शाम देवघर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वह 23 तारीख तक झारखंड में रहेंगे. जहां भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी खड़े हुए हैं, उनकी जीत के लिए प्रचार प्रसार करेंगे.

निकाय चुनाव को लेकर बोले सांसद निशिकांत दुबे (ETV Bharat)

इसी के साथ उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को मीडिया के माध्यम से आश्वस्त किया कि जो कार्यकर्ता ईवीएम से चुनाव नहीं होने को लेकर चिंता में हैं. वे लोग चिंता ना करें सिर्फ कार्य और मेहनत करते रहें क्योंकि बैलेट पेपर से भी भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव में अपने जीत की परचम लहराएगी.

इसे भी पढे़ं- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संसदीय उदाहरणों का हवाला देते हुए राहुल गांधी के निष्कासन का प्रस्ताव दिया

इसे भी पढे़ं- मार्च के बाद सीएम हेमंत सोरेन को नहीं मिलेगा वेतन, बंद हो जाएगी मंईयां सम्मान योजनाः निशिकांत दुबे

इसे भी पढे़ं- देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर उठाया सवाल