भगवान शिव के दरबार में पहुंची कंगना रनौत, देवघर और दुमका में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने देवघर और बासुकीनाथ में भगवान शिव की पूजा कर आशीर्वाद लिया.

Published : December 22, 2025 at 2:25 PM IST
देवघर/दुमका: बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने बाबाधाम पहुंचकर भगवान बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की. अभिनेत्री कंगना रनौत ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी. वहां से फिर वो बासुकीनाथ पहुंचीं, वहां भी पूजा अर्चना की.
बैद्यनाथ धाम में पूजा करने के बाद मन में शांति की अनुभूति हो रही है. सनातन धर्म में विश्व का कल्याण हो और सबको सद्बुद्धि मिले की बात कही जाती है. सनातन धर्म की इसी सोच के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की और आने वाले नए साल में अपने और पूरे देशवासियों के बेहतर भविष्य की कामना की है: कंगना रनौत, बीजेपी सांसद
पूजा के दौरान रही हाई सिक्योरिटी
इधर, बीजेपी सांसद के दौरे को लेकर मंदिर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधि विधान से संकल्प करवाने के बाद गर्भ गृह में मौजूद शिवलिंग की पूजा कराई गई. अभिनेत्री कंगना रनौत के पूजा करने के दौरान गर्भगृह में अन्य भक्तों को रोक दिया गया था. जिसके बाद सांसद कंगना रनौत ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लिया.
बासुकीनाथ मंदिर में एक्ट्रेस की एंट्री
मंडी से बीजेपी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में भी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आरती भी की. अभिनेत्री कंगना रनौत के बासुकीनाथ धाम पहुंचने पर उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उमड़ पड़े. इस दौरान मंदिर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी.

कंगना रनौत की सुरक्षा में तैनात रहे सुरक्षा बल
जरमुंडी एसडीपीओ अमित कुमार कछाप के नेतृत्व में कंगना रनौत की सुरक्षा में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. पूजा अर्चना के बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने सहयोगियों के साथ देवघर की ओर हुई रवाना हो गई.
कंगना की एक झलक पाने के लिए फैंस रहे बेताब
देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया था. अभिनेत्री कंगना रनौत की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ जुटी थी. इस दौरान एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें गाड़ी में बैठाकर बाबाधाम के लिए रवाना किया. इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों के उत्साह को देखते हुए अपना हाथ हिलाकर वहां खड़े सभी का अभिवादन किया.
Kangana visited Deoghar (Jharkhand) today to take blessing from Baidyanath Jyotirlinga temple #Kanganaranaut pic.twitter.com/5ZmQquoc5X
— Kangana Updates (@KR_Insta2) December 22, 2025
सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम
बीजेपी सांसद कंगना रनौत के देवघर पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. वहीं जिला प्रशासन की तरफ से अभिनेत्री कंगना रनौत को विशेष गेट से बाहर निकाला गया था ताकि आम लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.
ये भी पढ़ें- 'रानी' से 'इंदिरा गांधी' तक, इन 5 दमदार किरदारों ने कंगना रनौत को बनाया 'बॉलीवुड क्वीन'
'भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी...', जोहरान ममदानी पर क्यों भड़की कंगना रनौत?

