ETV Bharat / bharat

कर्नाटक : दावणगेरे में BJP नेता ने अपनी कार में आग लगाकर जान दी

कर्नाटक के दावणगेरे में एक भाजपा ने अपनी कार में आग लगाकर जान दे दी. पुलिस जांच में जुटी है.

Deceased Chandrashekhar Sankol and the burnt car
मृतक चन्द्रशेखर संकोल और जली हुई कार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 11, 2026 at 4:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दावणगेरे (कर्नाटक): पारिवारिक झगड़े से परेशान एक भाजपा नेता ने रविवार को दावणगेरे तालुक के नागनूर के पास अपनी कार में आग लगाकर जान दे दी. घटना में नगर निगम के पूर्व सदस्य चंद्रशेखर संकोल का निधन हो गया.

बताया जा रहा है कि शनिवार को घर में किसी बात को लेकर हंगामा हुआ था. इसी दौरान सूचना मिली थी चंद्रशेखर के दो बच्चों ने जान देने की कोशिश की. पुलिस ने आशंका जताई है कि चंद्रशेखर संकोल ने इस घटना से परेशान होकर जान दे दी होगी.

दूसरी तरफ चंद्रशेखर के बीमार बच्चों को अब दावणगेरे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं पेट्रोल डालकर आग लगाने की वजह से चंद्रशेखर का शव पूरी तरह जलकर राख हो गया. मामले में हादादी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है.

इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक उमा प्रशांत ने बताया, "एक व्यक्ति द्वारा अपनी कार में जान दिए जाने की सूचना मिलने पर हम जांच के लिए पहुंचे और पता चला कि वह विद्यानगर के पूर्व नगर निगम सदस्य चंद्रशेखर थे. इस बारे में जब विद्यानगर में पूछताछ किए जाने पर पता चला कि बच्चों ने कल रात चंद्रशेखर को फोन करके उनसे बात करने की इच्छा जताई थी और उन्हें जल्द आने के लिए कहा था. जब चंद्रशेखर ने कहा, 'मैं आऊंगा', लेकिन वह नहीं आया. इसलिए बच्चों ने आत्महत्या करने की कोशिश की. घर वालों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है."

उन्होंने कहा, “घटना के संबंध में शिकायत दर्ज करानी होगी. उसके बाद हम शिकायत दर्ज करेंगे. हम घटनास्थल का मुआयना करने के लिए एफएसएल टीम को बुला रहे हैं. एसओसीओ टीम मौके पर पहुंच चुकी है. हम आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच करेंगे.”

सुसाइड कोई हल नहीं है
अगर आपके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं, या आप किसी दोस्त को लेकर परेशान हैं, या आपको इमोशनल सपोर्ट की ज़रूरत है, तो कोई न कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन – 04424640050 (24x7 उपलब्ध) – या iCall, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज हेल्पलाइन, 9152987821 (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध) पर कॉल करें.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: दो सड़क हादसों में 6 की मौत, कोल्हापुर की DySP घायल