ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बिहार सरकार गिफ्ट करेगी जर्दालू आम, तैयार हो रही 8 टन की खेप

प्रधानमंत्री के मन की बात में जर्दालू आम की चर्चा के बाद बिहार से 8 टन आम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों को भेजे जाएंगे. पढ़ें-

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और मंत्रियों को भेजे जाएंगे जर्दालू आम
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और मंत्रियों को भेजे जाएंगे जर्दालू आम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 1, 2026 at 6:39 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध जर्दालू आम का उल्लेख किए जाने के बाद राज्य सरकार ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बिहार सरकार की ओर से लगभग 8 टन जर्दालू आम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों को भेंट स्वरूप भेजे जाएंगे.

राष्ट्रपति और पीएम को भेजे जाएंगे जर्दालू आम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में बिहार के जर्दालू आम की विशेषताओं का जिक्र किया था. इसके बाद राज्य सरकार ने इस विशिष्ट उत्पाद को देशभर में प्रचारित करने की पहल शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय मंत्रियों तक बिहार के जर्दालू आम पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.

राष्ट्रपति और पीएम को भेजे जाएंगे जर्दालू आम (ETV Bharat)

बिहटा रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह : इस अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सोमवार को बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेडिएशन सेंटर पहुंचीं. यहां उन्होंने आम की पैकेजिंग, गुणवत्ता जांच और निर्यात प्रक्रिया का निरीक्षण किया.

फलों की गुणवत्ता बनाने वाली तकनीक : मंत्री ने अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों से रेडिएशन तकनीक की जानकारी भी ली, जिसके माध्यम से फलों की गुणवत्ता को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है और निर्यात को आसान बनाया जा सकता है. यह तकनीक फलों और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करती है, जिससे उन्हें देश और विदेश के बाजारों तक बेहतर स्थिति में पहुंचाया जा सकता है.

बिहटा रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह
बिहटा रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह (ETV Bharat)

बिहार का पहला आधुनिक रेडिएशन सेंटर : बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में जीटबन सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करीब पांच एकड़ भूमि में स्थापित यह रेडिएशन सेंटर बिहार का पहला ऐसा केंद्र है, जहां इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए आधुनिक रेडिएशन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है.

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और मंत्रियों को भेजे जाएंगे आम : निरीक्षण के दौरान उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जर्दालू आम की सराहना किए जाने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का निर्णय लिया है.

जर्दालु आम की पैकेजिंग का निरीक्षण करतीं श्रेयसी सिंह
जर्दालु आम की पैकेजिंग का निरीक्षण करतीं श्रेयसी सिंह (ETV Bharat)

''लगभग 8 टन जर्दालू आम की पैकेजिंग की जा रही है, जिसे जल्द ही दिल्ली भेजा जाएगा. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सभी केंद्रीय मंत्रियों को बिहार की इस विशेष सौगात से सम्मानित किया जाएगा.''- श्रेयसी सिंह, मंत्री, बिहार

मखाना और शाही लीची भी होंगे शामिल : मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि केवल जर्दालू आम ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य प्रसिद्ध कृषि उत्पादों को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा. इसमें मिथिला का मखाना और मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची भी शामिल हैं.

आम की पैकेजिंग करते वर्कर
आम की पैकेजिंग करते वर्कर (ETV Bharat)

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा : श्रेयसी सिंह ने कहा कि रेडिएशन सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाओं के कारण बिहार के किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है. इससे कृषि उत्पादों के संरक्षण और निर्यात की प्रक्रिया आसान हुई है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ी है.

''इन उत्पादों की भी विशेष पैकेजिंग कर दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि बिहार की कृषि पहचान को देशभर में नई पहचान मिल सके. आने वाले समय में बिहार के अन्य जिलों में भी ऐसे रेडिएशन सेंटर स्थापित करने की योजना है, ताकि कृषि और बागवानी उत्पादों के निर्यात को और गति मिल सके.''- श्रेयसी सिंह, मंत्री, बिहार

राष्ट्रपति, पीएम और केंद्रीय मंत्रियों को जर्दालू आम का गिफ्ट
राष्ट्रपति, पीएम और केंद्रीय मंत्रियों को जर्दालू आम का गिफ्ट (ETV Bharat)

उद्योग निवेश बढ़ाने पर सरकार का फोकस : उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देश के बड़े उद्योगपतियों को बिहार में निवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य के विकास को गति मिलेगी.

ये भी पढ़ें-