Bihar Result 2025: जानिए ऐसी सीटों के बारे में जहां जीत-हार का अंतर एक हजार से कम रहा
बिहार में कई सीटों पर हार जीत का फैसला 1,000 वोटों से कम का रहा. इन सीटों में बोधगया, संदेश और बख्तियारपुर शामिल हैं.

Published : November 14, 2025 at 8:17 PM IST
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचंड जीत हासिल की और 202 सीट पर जीत दर्ज की. वहीं, दूसरी और इंडिया ब्लॉक, जिसे करारी शिकस्त मिली है. वह महज 34 सीट पर सिमट गया. इतना ही नहीं इंडिया ब्लॉक की सबसे पड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बड़ी मुश्किल से नेता प्रतिपक्ष की सीट बचा पाई है.
चुनाव में 90 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसके बाद नीतीश कुमार की जेडीयू 84 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं, इंडिया ब्लॉक में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. तेजस्वी यादव की नेतृत्व वाली आरजेडी महज 26 सीट जीतने में ही सफल रही.
चुनाव में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले, जहां कई प्रमुख उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटें हार गए. इनमें अधिकतर विपक्षी दलों के उम्मीदवार हैं. वहीं, कुछ उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से भी जीत दर्ज की. बड़ी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में से अधिकांश बीजेपी और जेडीयू थे.
कुछ सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला और यहां हार-जीत का अंतर मात्र बेहद कम रहा. बता दें कि बिहार में कई सीटों पर हार जीत का फैसला 1,000 वोटों से कम का रहा. इन सीटों में बोधगया, संदेश और बख्तियारपुर शामिल हैं.
अगिआंव सीट पर 100 से भी कम वोट से हुआ हार-जीत का फैसला
आरा की अगिआंव सीट पर बीजेपी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (ML) के उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इस सीट पर कई बार बाजी पलटी. हालांकि, अंत में विजय बीजेपी के महेश पासवान की झोली में आई, जिन्होंने 95 वोटों जीत हासिल की. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिर महेश पासवान को कुल 69412 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन के खाते में 69317 वोट आए.
बोधगया में करीबी मुकाबला
आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार श्यामदेव पासवान को कड़ी टक्कर दी और 881 वोटों से जीत अपने नाम की. कुमार सर्वजीत को जहां चुनाव में 100236 वोट मिले. वहीं, उनके प्रतिद्विंदी श्याम देव के खाते में 99355 में वोट आए.
चनपटिया में कितना रहा हार-जीत का अंतर
पश्चिमी चंपारण की इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक रंजन और बीजेपी के उमाकांत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार 602 वोटों से विजयी हुए. उन्हें कुल 87538 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 86936 मत मिले.
फारबिसगंज सीट पर भी कड़ी टक्कर
चुनाव में फारबिसगंज सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास ने भाजपा के विद्या सागर केशरी को 221 मतों से हराकर सीट सुरक्षित कर ली. चुनाव आयोग के मुताबिक मनोज ने कुल 120114 मत हासिल किए, जबकि विद्या सागर के खाते में 11989 वोट आए और इस तरह उन्हें 221 वोट से हार का सामना करना पड़ा.
संदेश विधानसभा सीट पर करीबी मुकाबला
संदेश विधानसभा सीट से जेडीयू के राधा चरण साह ने आरजेडी के दीपू सिंह को मात्र 27 मतों से हरा दिया. राधा चरण को जहां 80598 वोट मिले. वहीं, दीपू सिंह के खाते में 80571 वोट आए.
बख्तियारपुर सीट पर कांटे की टक्कर
पटना की बख्तियारपुर सीट पर एक अन्य कांटे के मुकाबले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उम्मीदवार अरुण कुमार ने आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 981 मतों के अंतर से हराया. अरुण कुमार ने कुल 88520 वोट हासिल किए, जबकि अनिरुद्ध कुमार 87539 वोट हासिल किए.
जहानाबाद में 255 मतों से हुआ फैसला
जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी के राहुल कुमार ने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को कड़े मुकाबले में 793 मतों से हरा दिया. राष्ट्रीय जनता दल के राहुल कुमार ने चुनाव में 86402 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्विंदी जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद के खाते में 85609 वोट आए.
ढाका सीट से 178 से फैसला
ढाका सीट से आरजेडी के फैजल रहमान ने 178 वोटों से जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को कड़ी टक्कर में हराया.
बलरामपुर सीट 389 वोच से जीतीं संगीता देवी
बलरामपुर सीट पर एलजेपीआर की संगीता देवी ने 389 वोटों से जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एआईएमआईएम के मो. आदिल हसन को हराया है.
यह भी पढ़ें- पटना के 14 विधानसभा सीट के नतीजे: NDA का दिखा 'दम', जानें किसने जीतीं कितनी सीट?

