ETV Bharat / bharat

'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं..' चीनी की बढ़ती कीमतों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार

सबको डायबिटीज हो गया, अब मिठाई कौन खाता है?, चीनी के बढ़ती कीमतों पर बिहार सरकार के मंत्री का अजीब बयान. अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Minister Shravan Kumar on Sugar Price Hike
मंत्री श्रवण कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 22, 2026 at 8:33 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार के बाजारों में त्यौहारों से पहले चीनी के भाव पिछले कुछ दिनों में 40 फीसदी तक बढ़ गए है. 10 दिन पहले तक चीनी की कीमतें ₹45 से ₹50 थी अब ₹65 से ₹70 प्रति किलो बिक रही है. इस बीच चीनी की बढ़ती कीमतों पर जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने अजीबोगरीब बयान दिया है.

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर बयान देते हुए कहा कि "वैसे भी लोग चीनी कम खा रहे हैं, आजकल तो सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, अब मिठाई कौन खाता है?. चीनी के दाम बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा."

मंत्री का बयान वायरल: मंत्री श्रवण कुमार ने ये बातें तब कीं जब पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल किया कि, "चीनी के दाम बढ़ गए हैं. इससे आम लोग प्रभावित हो रहे हैं?" मीडिया के इसी सवाल का जवाब मंत्री ने इस प्रकार दिया. मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ लोग इनके इस बयान वाले वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

मंत्री श्रवण कुमार (ETV Bharat)

चीनी की कीमतों में उछाल: रिपोर्ट के मुताबिक पटना में थोक बाजार में चीनी की कीमत में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले एक महीने में चीनी की कीमत में 1600 रुपये प्रति क्विंटल इजाफा हुआ है. पहले कीमत 4800 रुपये प्रति क्विंटल थी, लेकिन अब वही चीनी 6400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही है. खुदरा बाजार में चीनी की कीमत 65-70 रुपये प्रति किलो हो गई है.

कालाबाजारी पर सख्त आदेश: ऐसे में बढ़ती चीनी को लेकर लोगों को अब कालाबाजारी की आशंका है. इसको लेकर बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने आदेश जारी किया है कि जो भी चीनी की कालाबाजारी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रत्येक व्यवसायी के पास 400 टन से अधिक चीनी पाई गई तो उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. अधिकारियों को स्टॉक के सत्यापन का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: