ETV Bharat / bharat

सिर्फ 27 वोटों से जीते JDU के राधा चरण साह, जानिए भोजपुर की बाकी सीटों पर कैसा रहा मुकाबला

बिहार चुनाव 2025 में एनडीए ने 200+ सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया. संदेश सीट पर जदयू और आरजेडी में रही कड़ी टक्कर. पढ़ें खबर-

bihar election results 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 15, 2025 at 10:50 AM IST

|

Updated : November 15, 2025 at 11:08 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है. 2025 के चुनाव नतीजों में महागठबंधन 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. कई सीटें ऐसी रहीं जिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इन सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से भी नीचे रहा. आरा की संदेश विधानसभा सीट पर जेडीयू के राधा चरण साह मात्र 27 वोटों से जीत गए.

27 वोटों से दी मात: आरा लोकसभा की संदेश विधानसभा सीट पर जेडीयू के राधा चरण साह ने महागठबंधन की तरफ से आरजेडी उम्मीदवार दीप सिंह को 27 वोटों से हराया. इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार राधा चरण साह को 80,598 वोट पड़े, जबकि दीप सिंह को 80,571 वोट पड़े. तीसरे स्थान पर जन सुराज प्रत्याशी राजीव राज को 6,040 वोटों से संतोष करना पड़ा.

संदेश सीट पर जदयू और आरजेडी में कड़ी टक्कर (ETV Bharat)

सेठ जी की रोमांचक जीत: संदेश विधानसभा सीट, जो लंबे समय से राजद का गढ़ रही, आखिरकार जदयू के राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के खाते में चली गई. 28 राउंड की लंबी मतगणना के बाद सेठ जी ने राजद प्रत्याशी दीपू सिंह को मात्र 27 वोटों के न्यूनतम अंतर से हराकर सबको चौंका दिया. यह जीत न केवल बेहद करीबी रही, बल्कि राजनीतिक इतिहास में दुर्लभ घटनाओं में शुमार हो गई.

सातों सीट पर NDA ने मारी बाजी: भोजपुर में विधानसभा की 7 सीटें हैं, जिसमें संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, शाहपुर और जगदीशपुर शामिल है. नतीजे घोषित होते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. आरा में सातों सीटों पर एनडीए ने अपनी पकड़ बना ली है.

bihar election results 2025
आरा में सातों सीटों पर एनडीए की जीत (ETV Bharat)

पिछली बार जली 'लालटेन': वहीं दस सालों बाद जदयू ने संदेश विधानसभा सीट पर कब्जा जमाकर अपनी जमीन मजबूत कर ली. जीत की खबर फैलते ही क्षेत्र में समर्थकों ने खुशी मनाई और आतिशबाजी की, जो सेठ जी की लोकप्रियता का प्रमाण बनी। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने संदेश सीट पर विजय हासिल की थी. आरजेडी की किरण देवी ने जेडीयू के विजेंद्र यादव को हराया था. वहीं एलजेपी की ओर से श्वेता सिंह मैदान में उतरी थीं.

एनडीए की प्रचंड विजय: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने भी मजबूत पकड़ दिखाई. वहीं महागठबंधन को करारा झटका लगा, राजद-कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गए, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA को बधाई देते हुए इसे बिहार की जनता का विकास पर भरोसे की मुहर बताया.

ये भी पढ़ें-

हार के ऐलान से ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार का निधन, वोट की गिनती के साथ थम गई सांसें

भाकपा माले का पहली बार BJP नेता के बयान को समर्थन, दीपांकर भट्टाचार्य ने की आरके सिंह की तारीफ

Last Updated : November 15, 2025 at 11:08 AM IST