ETV Bharat / bharat

हारते-हारते बची कांग्रेस, फारबिसगंज में 221 वोटों से जीत हार का हुआ फैसला, मनोज विश्वास ने अटका दी थीं सांसें

221 वोटों से कांग्रेस ने जीत ली फारबिसगंज सीट, अररिया जिले में NDA को मिली कितनी सीटें, देखें पूरा रिजल्ट.

अररिया जिले में 6 विधानसभा सीटों में दिलचस्प रहा मुकाबला
अररिया जिले में 6 विधानसभा सीटों में दिलचस्प रहा मुकाबला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 15, 2025 at 10:51 AM IST

|

Updated : November 15, 2025 at 11:30 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

अररिया: अररिया की छह विधानसभा सीटो का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया है. जिसमें एनडीए को 2 सीट तो महागठबंधन के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर AIMIM ने कब्जा जमाया है.

अररिया में एनडीए को बड़ा झटका: 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने छह विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार दो सीटों पर संतोष करना पड़ा. रानीगंज और फारबिसगंज सीट पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में रानीगंज में जेडीयू उम्मीदवार ने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी. लेकिन 2025 पर करारी हार झेलनी पड़ी.

अररिया जिले में 6 विधानसभा सीटों में दिलचस्प रहा मुकाबला (ETV Bharat)

कांग्रेस ने 221 वोटों से जीत ली फारबिसगंज सीट: वहीं अररिया की फारबिसगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बेहद कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की. यह सीट कांग्रेस के खाते में गई. कांग्रेस उम्मीदवार मनोज बिश्वास को 1,20,114 वोट मिले, जबकि बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 1,19,893 वोट मिले. 221 वोटों से फारबिसगंज सीट को कांग्रेस ने अपने नाम किया.

अररिया जिले में 6 विधानसभा सीटों में दिलचस्प मुकाबला
अररिया जिले में 6 विधानसभा सीटों में दिलचस्प मुकाबला (ETV Bharat)

अररिया सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा : अररिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अबिदुर रहमान ने जेडीयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम को 12,741 वोटों से हराया. अबिदुर रहमान को 91,529 वोट, जबकि शगुफ्ता अजीम को 78,788 वोट प्राप्त हुए. इस सीट पर पूर्व IPS व निर्दलीय उम्मीदवार शिवदीप लांडे (4085) और जन सुराज की फरहत आरा बेगम (2,434) भी मैदान में थे. वहीं AIMIM उमम्मीदवार मंजूर आलम को 53,421 वोट मिले.

अररिया सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा
अररिया सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा (ETV Bharat)

नरपतगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत : वहीं अररिया की नरपतगंज सीट पर बीजेपी की देवंती यादव ने आरजेडी के मनीष यादव को बड़े अंतर से हराया. बीजेपी प्रत्याशी देवंती यादव ने 1,20,557 वोट हासिल किए, जबकि मनीष यादव को 95,204 वोट प्राप्त हुए.

नरपतगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवंती यादव की जीत
नरपतगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवंती यादव की जीत (ETV Bharat)

''ये मेरी नहीं जनता की जीत है.मैं तहे दिल से पार्टी ,पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सभी भाई बहनों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझमें अपना भरोसा जताया है.'' - विजयी देवंती यादव, बीजेपी प्रत्याशी

रानीगंज सीट पर RJD के अविनाश मंगलम जीते : अररिया की एक और सीट रानीगंज विधानसभा पर आरजेडी प्रत्याशी अविनाश मंगलम ने जेडीयू प्रत्याशी अचमित ऋषिदेव को करीब 8,500 वोटों से शिकस्त दी. आरजेडी उम्मीदवार को 1,11,590 वोट मिले, जबकि जेडीयू को 1,03,060 वोट प्राप्त हुए.

''ये जीत के हौसले को मैंने बहुत मेहनत से ये जीत हासिल कि है.मैं लोगों के घर-घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया है.'' - अविनाश मंगलम, RJD प्रत्याशी

जोकीहाट से जीते AIMIM प्रत्याशी जीते: वहीं जोकीहाट विधानसभा सीट पर AIMIM प्रत्याशी मुर्शीद आलम ने जेडीयू प्रत्याशी मंजर आलम को हराया. मुर्शीद आलम को 83,737 वोट मिले, जबकि मंजर आलम को 54,934 वोट प्राप्त हुए. वहीं तीसरे नंबर पर जन सुराज के सरफराज आलम रहे, उन्हें 35,354 वोट प्राप्त हुए.

"21 नवंबर 2024 से ही मैं यहां के लोगों के बीच से लोगों का मन जानने में जुटा था और एक साल तक जनता की बातों को समझने पर जनता ने मेरी पार्टी और मुझमें अपना भरोसा दिखाया." - मुर्शीद आलम,विजयी AIMIM प्रत्याशी, जोकीहाट

सिकटी सीट पर BJP के विजय कुमार मंडल की जीत : सिकटी विधानसभा सीट पर बीजेपी के विजयी कुमार मंडल ने जीत दर्ज की. विजय मंडल को 1,11,342 मिले, जबकि वीआईपी के हरि नारायण प्रमाणिक को 92,020 वोट प्राप्त हुए. तीसरे नंबर पर जन सुराज के प्रत्याशी रहे.

सिकटी सीट पर BJP के विजय कुमार मंडल की जी
सिकटी सीट पर BJP के विजय कुमार मंडल की जी (ETV Bharat)

"हमने यहां की जनता से सिक्सर लगाने की अपील की थी और यहां की जनता ने छक्का लगाकर ये सिद्ध कर दिया कि यहां की जनता एनडीए से कितना प्यार करती है और एनडीए को अपने दिलों में बसाया है." - विजयी कुमार मंडल, विजयी बीजेपी प्रत्याशी, सिकटी

ये भी पढ़ें : हार के ऐलान से ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार का निधन, वोट की गिनती के साथ थम गई सांसें

ये भी पढ़ें : 24 सीटों वाले सीमांचल में ओवैसी की लगी लॉटरी! NDA भी फायदे में, महागठबंधन को निराशा

Last Updated : November 15, 2025 at 11:30 AM IST