ETV Bharat / bharat

'बदलाव होने जा रहा है.. हमारी सरकार बन रही है' रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने वाली है. बिहार में बदलाव होने जा रहा.

Bihar election result 2025
तेजस्वी यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 14, 2025 at 8:15 AM IST

|

Updated : November 14, 2025 at 8:37 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार चुनाव 2025 रिजल्ट को लेकर मतगणना शुरू हो गयी है. इसी बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है. तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उनकी सरकार बनने जा रही है और बिहार में इसबार बदलाव होगा. उन्हें विश्वास है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी.

मीसा भारती के साथ नजर आए तेजस्वी: मतगणना के दिन सुबह तेजस्वी यादव अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के साथ पटना में दिखे. दोनों 10 सर्कुलर रोड से निकलकर अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड की ओर जा रहे थे. मीसा भारती ने भी अपने भाई के दावों का समर्थन किया.

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान (ETV Bharat)

तेजस्वी का सत्ता परिवर्तन का ऐलान: चुनाव प्रचार के दौरान भी मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार में सत्ता परिवर्तन हो रहा है. उन्होंने कहा था कि, "इस बार उन लोगों की सरकार बनने जा रही है." उनका इशारा महागठबंधन की ओर था, जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दल शामिल हैं. तेजस्वी ने विश्वास जताया कि जनता ने बेरोजगारी, महंगाई और विकास के मुद्दों पर एनडीए को सबक सिखाया है.

पहले चरण के बाद का दावा: दोनों चरणों के मतदान के बाद तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि महागठबंधन की सरकार बनने वाली है. उन्होंने कहा, "14 तारीख को मतगणना में सब साफ हो जाएगा." यहां तक कि उन्होंने 18 नवंबर को शपथ ग्रहण की तारीख भी बताई. तेजस्वी ने वादा किया कि सरकार गठन के 20 दिनों के भीतर सभी चुनावी वादों पर काम शुरू हो जाएगा.

बिहार की सबसे हॉट सीट: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राघोपुर सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, जहां महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव खुद मैदान में हैं. इस सीट पर एनडीए ने सतीश यादव को उतारा है, लेकिन अधिकांश एग्जिट पोल तेजस्वी की भारी बढ़त दिखा रहे हैं. मतगणना शुरू होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक की नजरें इसी सीट पर टिकी हैं, क्योंकि तेजस्वी की जीत या हार महागठबंधन की सरकार गठन की दिशा तय करेगी.

बदलाव की उम्मीद में बिहार: तेजस्वी यादव बार-बार कह रहे हैं कि बिहार में 'कलम की सरकार' बनेगी, जो युवाओं और गरीबों के हितों की रक्षा करेगी. मतगणना जारी है और रुझान आने शुरू हो गए हैं. महागठबंधन के नेता आशावादी हैं, जबकि एनडीए भी जीत का दावा कर रहा है. बिहार की जनता का फैसला आज तय करेगा कि सत्ता किसके हाथ आएगी. राजनीतिक विश्लेषक इसे कांटे की टक्कर बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

चिराग-मांझी-कुशवाहा, ओवैसी और मुकेश सहनी.. उम्मीदवारों से ज्यादा इन नेताओं की साख दांव पर!

2020 में तीसरा स्थान.. 2025 में नंबर-1? इन वजहों से बिहार की राजनीति के 'बाजीगर' बन सकते हैं नीतीश कुमार

Last Updated : November 14, 2025 at 8:37 AM IST