ETV Bharat / bharat

एक बार फिर साबित हुआ नीतीश के नालंदा में नहीं कर सकता कोई सेंधमारी, 7-0 से NDA ने जमाया कब्जा

जिस प्रकार एक समय सिवान मतलब शहाबुद्दीन होता था, वैसा ही हाल अब नालंदा मतलब नीतीश कुमार हो गया है. पढ़ें खबर

BIHAR ELECTION RESULT 2025
नीतीश कुमार के नालंदा में एनडीए की जीत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 14, 2025 at 7:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. कहा जाता है कि नीतीश के गढ़ नालंदा में कोई सेंधमारी नहीं कर सकता. ऐसा एक बार फिर से साबित हुआ है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत हुई है. महागठबंधन का यहां खाता तक नहीं खुला है. ऐसे में हम आपको बताते हैं सभी सीटों पर कैसा परिणाम रहा?

अस्थावां : यहां पर जेडीयू की प्रचंड जीत हुई है. जदयू प्रत्याशी जितेंद्र कुमार और राजद के रवि रंजन कुमार के बीच मुकाबला था. जहां पर जितेन्द्र कुमार को 90542 वोट मिले, वहीं रवि रंजन कुमार को 49834 मत मिले. इस तरह जितेन्द्र कुमार ने 40708 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. इसके अलावा आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह जन सुराजी की टिकट पर खड़ी थीं. उन्हें 15962 वोट मिले. इस सीट पर इस बार 56.81% मतदान हुआ था.

अस्थावां विधानसभा
अस्थावां विधानसभा (सौ. ECI)

बिहार शरीफ : यहां से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सुनील कुमार को प्रचंड जीत मिली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उमेर खान को 36753 वोटों से करारी शिकस्त दी है. इस सीट पर 55.00 प्रतिशत मतदान हुआ था.

बिहार शरीफ विधानसभा
बिहार शरीफ विधानसभा (सौ. ECI)

हरनौत : जदयू के कद्दावर नेता हरि नारायण सिंह ने 48335 वोटों से जीत हासिल की है. उन्होंने महागठबंधन से कांग्रेस के अरुण कुमार को हराया है. इस सीट पर इस बार 59.95% मतदान हुआ था.

हरनौत विधानसभा
हरनौत विधानसभा (सौ. ECI)

हिलसा : यहां महागठबंधन से राजद प्रत्याशी शक्ति यादव और एनडीए से जदयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शरण के बीच मुकाबला था. शक्ति यादव को जहां एक ओर 79093 वोट मिले वहीं कृष्ण मुरारी शरण को 94446 मत मिले. इस तरह 15353 वोटों से कृष्ण मुरारी शरण ने जीत हासिल की. इस बार यहां 63.20 प्रतिशत मतदान हुआ था.

हिलसा विधानसभा
हिलसा विधानसभा (सौ. ECI)

राजगीर (एस सी) : यहां एनडीए खेमे से जदयू के कौशल किशोर जो वर्तमान विधायक हैं और महागठबंधन से भाकपा माले के विश्वनाथ चौधरी के बीच मुकाबला था. कौशल किशोर ने 55428 मतों से प्रचंड जीत हासिल की. यहां इस बार 62.03 प्रतिशत मतदान हुआ था.

राजगीर विधानसभा
राजगीर विधानसभा (सौ. ECI)

नालंदा : यहां एनडीए खेमे से जदयू के कद्दावर नेता श्रवण कुमार और महागठबंधन से कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार के बीच मुकाबला था. जहां श्रवण कुमार ने जबरदस्त जीत हासिल की. श्रवण कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 32851 वोटों से शिकस्त दी. यहां इस बार 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ था.

BIHAR ELECTION RESULT 2025
नालंदा विधानसभा (सौ. ECI)

इस्लामपुर : यहां एनडीए खेमे से जदयू के रुहेल रंजन और महागठबंधन से राजद के राकेश कुमार रोशन के बीच मुकाबला था. यहां भी जेडीयू प्रत्याशी रुहेल रंजन ने जबरदस्त जीत हासिल की. यहां इस बार 61.77% मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें :-

'नीतीश कुमार को छेड़ा तो बदल जाएंगे तेवर'.. इसलिए रिस्क नहीं लेगी BJP

राजनीति से संन्यास लेंगे प्रशांत किशोर? नीतीश कुमार पर भविष्यवाणी की लेकिन खुद 0 पर निपट गए

AIMIM की बल्ले बल्ले, सीमांचल में तेजस्वी यादव की काट ली पतंग, इतनी सीटों पर जीते ओवैसी

प्रचंड बहुमत से जदयू और बीजेपी कार्यालय में विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न