ETV Bharat / bharat

24 सीटों वाले सीमांचल में ओवैसी की लगी लॉटरी! NDA भी फायदे में, महागठबंधन को निराशा

सीमांचल ने एक फिर तेजस्वी यादव को खारिज कर दिया है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी पर भरोसा बरकरार रखा है. पढ़ें हर सीट का हाल..

Bihar Election 2025
सीमांचल में महागठबंधन को झटका (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 14, 2025 at 9:01 PM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमांचल के इलाके में इस बार सबसे अधिक वोटिंग हुई थी और पिछला सारा रिकॉर्ड टूट गया. महागठबंधन को उम्मीद थी कि ये वोट उनके पक्ष में पड़े हैं लेकिन जब नतीजे आए तो साफ हो गया कि सीमांचल का मिजाज बदल रहा है. असदुद्दीन ओवैसी की 'पतंग' आसमान में ऊंची उड़ी और एक बार फिर 5 सीटों पर कब्जा जमाया. एनडीए भी परिणाम से खुश है, जबकि तेजस्वी यादव और गठबंधन को निराशा हाथ लगी.

सीमांचल में चार जिले: सीमांचल में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया आते हैं. चार जिलों में कुल 24 विधानसभा की सीटें हैं. सीमांचल में मुसलमानों की आबादी 47 प्रतिशत के आसपास बताई जाती है और इस क्षेत्र की कुछ सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 40 से 70 प्रतिशत है. किशनगंज में मुस्लिम आबादी 67 प्रतिशत, कटिहार में 42 प्रतिशत, अररिया में 41 प्रतिशत और पूर्णिया में 37 प्रतिशत है. इसके बावजूद महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा.

Bihar Election 2025
असदुद्दीन ओवैसी (ETV Bharat)

कटिहार में कौन जीता?: कटिहार विधानसभा सीट पर बीजेपी से पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और वीआईपी के सौरभ कुमार अग्रवाल के बीच मुकाबला हुआ. तारकिशोर प्रसाद ने 22154 वोटों से जीत दर्ज की. उनको 100255 वोट मिले, जबकि सौरभ अग्रवाल को 78101 मत हासिल हुए.

प्राणपुर में कौन जीता?: कटिहार जिले की प्राणपुर सीट पर बीजेपी की निशा सिंह ने आरजेडी की इशरत परवीन को 7752 मतों से हराया है. निशा को 108565 वोट आए, जबकि इशरत को 100813 मत मिले.

कदवा में कौन जीता?: कटिहार की कदवा सीट पर जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी को जीत मिली है. उन्होंने कांग्रेस के शकील अहमद खान को 18368 मतों से हराया. दुलाल चंद्र को 99274 और शकील अहमद को 80906 वोट मिले.

Bihar Election 2025
तेजस्वी यादव (ETV Bharat)

बलरामपुर में कौन जीता?: वहीं बलरामपुर सीट पर एलजेपीआर की संगीता देवी ने 389 मतों से जीत हासिल की. उनको 80459 वोट मिले. दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के मो. आदिल हसन रहे, जिनको 80070 और तीसरे नंबर पर सीपीआई के महबूब आलम को 79141 मत प्राप्त हुए.

कोढ़ा में कौन जीता?: बीजेपी की कविता देवी ने कांग्रेस की पूनम कुमारी को 22257 मतों से हराया है. कविता को 123495 मत मिले, जबकि पूनम को 101238 वोट मिले. 4028 वोट लाकर जन सुराज पार्टी के निर्मल कुमार राज तीसरे स्थान पर रहे.

मनिहारी में कौन जीता?: मनिहारी में कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने जेडीयू के शंभू कुमार सुमन को 15168 मतों से शिकस्त दी है. मनोहर को 114754 और शंभू को 99586 वोट मिले. तीसरे नंबर पर जन सुराज के बबलू सोरेन रहे, जिनको 7647 मत प्राप्त हुए.

किशनगंज में कौन जीता?: किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मो. कमरुल होदा को जीत मिली है. उन्होंने बीजेपी की स्वीटी सिंह को 12794 मतों से हराया है. कांग्रेस कैंडिडेट को 89669 और बीजेपी उम्मीदवार को 76875 वोट मिले. एआईएमआईएम के शम्स आगाज को 51370 वोट मिले हैं.

कोचाधामन में कौन जीता?: कोचाधामन में एआईएमआईएम के मो. सरवर आलम को जीत मिली है. उनको 81860 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर आरेजडी के मुजाहिद आलम रहे, जिनको 58839 वोट मिले. बीजेपी की वीणा देवी 44858 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं.

ठाकुरगंज में कौन जीता?: ठाकुरगंज सीट पर जेडीयू के गोपाल कुमार अग्रवाल को 8822 मतों से जीत मिली है. उनको 85243 मत मिले, जबकि एआईएमआईएम के गुलाम हसनैन को 76421 वोट मिले. तीसरे नंबर पर आरजेडी के सउद आलम रहे, जिनको 60036 मत हासिल हुए.

Bihar Election 2025
नीतीश कुमार (ETV Bharat)

बहादुरगंज में कौन जीता?: बहादुरगंज सीट पर एआईएमआईएम के मो. तौसीफ आलम को 28726 मतों से जीत मिली है. उनको 87315 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले मो. मसावर आलम को 58589 वोट मिले. तीसरे नंबर पर एलजेपीआर के मोहम्मद मो. कलीमुद्दीनरहे, जिनको 57195 वोट मिले.

पूर्णिया में कौन जीता?: पूर्णिया विधानसभा सीट पर बीजेपी के विजय कुमार खेमका ने 33222 मतों से जीत दर्ज की है. उनको 127614 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जितेंद्र कुमार रहे. जितेंद्र को 94392 मत हासिल हुए.

बायसी में कौन जीता?: बायसी सीट पर एआईएमआईएम के गुलाम सरवर को 27251 मतों से जीत मिली है, उनको 92766 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के विनोद कुमार रहे, जिनको 65515 वोट मिले. वहीं आरजेडी के अब्दुस सुभान 56000 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

अमौर में कौन जीता?: अमौर सीट पर एआईएमआईएम के अख्तरुर ईमान को 38928 मतों से जीत मिली है, उनको 100836 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर जेडीयू के सबा जफर रहे, जिनको 61908 मत मिले. वहीं कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान 52791 मत लाकर तीसरे नंबर पर रहे.

Bihar Election 2025
अख्तरुल ईमान (ETV Bharat)

धमदाहा में कौन जीता?: धमदाहा में एक बार फिर मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर धमाकेदार जीत हासिल की है. उनको 138750 वोच मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले आरजेडी कैंडिडेट संतोष कुमार कुशवाहा को 83591 मत हासिल हुए.

बनमनखी में कौन जीता?: बनमनखी सुरक्षित सीट पर बीजेपी के कृष्ण कुमार ऋषि को सफलता मिली है. उनको 122694 मत मिले. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के देव नारायण रजक रहे, जिनको 77198 वोट मिले.

रुपौली में कौन जीता?: रुपौली सीट पर इस बार जेडीयू कैंडिडेट कलाधर प्रसाद मंडल ने 73572 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. उनको 124826 मत मिले. वहीं आरजेडी की बीमा भारती 51254 मतों के साथ दूसरे और 29986 वोट के साथ निर्दलीय शंकर सिंह तीसरे स्थान पर रहे.

Bihar Election 2025
पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार (ETV Bharat)

कसबा में कौन जीता?: कसबा सीट पर एलजेपीआर के नितेश कुमार सिंह को 12875 मतों से जीत मिली है. उनको 86877 वोट मिले, जबकि 74002 मतों के साथ कांग्रेस के मो. इरफान आलम दूसरे स्थान पर रहे. एआईएमआईएम के मो. शाहनवाज आलम 35309 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

अररिया में कौन जीता?: अररिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अबिदुर रहमान विजयी रहे, उनको 91529 मत हासिल हुए. वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू की शागुफ्ता अजीम रहीं, जिनको 78788 मत प्राप्त हुए.

फारबिसगंज में कौन जीता?: फारबिसगंज में कांग्रेस कैंडिडेट मनोज विश्वास को 221 वोटों से जीत मिली है. उनको 120114 मत मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केसरी 119893 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे.

जोकीहाट में कौन जीता?: जोकीहाट में एआईएमआईएम के मो. मुर्शीद आलम को जीत मिली है, उनको 83737 मत मिले हैं. जेडीयू के मंजर आलम 54934 मतों के साथ दूसरे स्थान पर, जन सुराज के सरफराज आलम 35354 मतों के साथ तीसरे नंबर पर और आरजेडी के शाहनवाज आलम 29659 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे.

Bihar Election 2025
असदुद्दीन ओवैसी के साथ एआईएमआईएम के नेता (ETV Bharat)

नरपतगंज में कौन जीता?: नरपतगंज में बीजेपी की देवयंती यादव ने 25353 मतों से जीत दर्ज की, उनको 120557 वोट मिले. वहीं आरजेडी के मनीष यादव को 95204 मत मिले. वहीं निर्दलीय अनिल कुमार यादव को 10669 वोट मिले.

सिकटी में कौन जीता?: सिकटी में एक बार फिर बीजेपी के विजय मंडल की जीत हुई है. उनको 111342 मत मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर विकासशील इंसान पार्टी के हरि नारायण प्रमाणिक रहे, जिनको 92020 मत हासिल हुए.

रानीगंज में कौन जीता?: रानीगंज सुरक्षित सीट पर आरजेडी के अविनाश मंगलम जीते हैं. उनको 111590 वोट मिले हैं, जबकि जेडीयू के अचमित ऋषिदेव को 103060 मत प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढे़ं:

AIMIM की बल्ले बल्ले, सीमांचल में तेजस्वी यादव की काट ली पतंग, इतनी सीटों पर जीते ओवैसी

मुश्किल से बचा नेता प्रतिपक्ष का पद, RJD को मिली 2010 जैसी करारी शिकस्त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की शानदार जीत, मगध और शाहाबाद में बदला समीकरण

एक बार फिर साबित हुआ नीतीश के नालंदा में नहीं कर सकता कोई सेंधमारी, 7-0 से NDA ने जमाया कब्जा

पटना के 14 विधानसभा सीट के नतीजे: NDA का दिखा 'दम', जानें किसने जीतीं कितनी सीट?

दावा था डिप्टी CM पद का, मछली भात की पार्टी की थी तैयारी, लेकिन मुकेश सहनी का खाता तक नहीं खुला

सबसे अधिक वोट प्रतिशत फिर भी RJD तीसरे नंबर की पार्टी, कम वोट लाकर नीतीश कुमार बन गए 'बाजीगर'